Bihar Chunav Result 2025: बिहार चुनाव के दूसरे फेज में 22 महिलाओं ने मारी बाजी, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आ गए हैं, जिसमें एनडीए को बहुमत मिला है। दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर चुनाव हुए थे, जिसमें 1302 उम्मीदवार थे, जिनमें 136 महिलाएं शामिल थीं। इस चरण में रेणु देवी, लेसी सिंह और श्रेयसी सिंह समेत 22 महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।
-1763090560841.webp)
महिला उम्मीदवारों पर नजर। (जागरण)
डिजिटल डेस्क, जागरण। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम आ गया है। इस बार एक बार फिर से जनता ने अपना जनादेश एनडीए के पक्ष में दिया है। वहीं, दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर चुनाव थे।
दूसरे चरण में कुल 1302 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे, जिसमें से 136 महिला उम्मीदवार थीं, जिनकी किस्मत का फैसला हो चुका है। दूसरे चरण की महिला उम्मीदवारों में रेणु देवी (बीजेपी), लेसी सिंह (जेडीयू), दीपा मांझी (हम), श्रेयसी सिंह (बीजेपी) सहित 22 महिलाओं को जीत मिली है।
दूसरे चरण में जीती 22 महिलाएं-
| सीट | जीती हुई महिला उम्मीदवार |
|---|---|
| बेतिया | रेणु देवी (BJP) |
| केसरिया | शालिनी मिश्रा (JDU) |
| सासाराम | स्नेहलता (RLM) |
| मोहनिया | संगीता कुमारी (BJP) |
| बेलागंज | मनोरमा देवी (JDU) |
| बाराचट्टी (SC) | ज्योति देवी (HAM-S) |
| इमामगंज (SC) | दीपा कुमारी (HAM-S) |
| नवादा | विभा देवी (JDU) |
| गोविंदपुर | बिनिता मेहता (LJPRV) |
| वारसलीगंज | अनीता (RJD) |
| जमुई | श्रेयसी सिंह (BJP) |
| चकाई | सावित्री देवी (RJD) |
| कोढ़ा | कविता देवी (BJP) |
| बलरामपुर | संगीता देवी (LJPRV) |
| प्राणपुर | निशा सिंह (BJP) |
| धमदाहा | लेशी सिंह (JDU) |
| नरपतगंज | देवंती यादव (BJP) |
| त्रिवेणीगंज (SC) | सोनम रानी (JDU) |
| बाबूबरही | मीना कुमारी (JDU) |
| फुलपरास | शीला कुमारी (JDU) |
| शिवहर | श्वेता गुप्ता (JDU) |
| परिहार | गायत्री देवी (BJP) |

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।