Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Election Result: मोकामा से लेकर लालगंज तक...दबंगों की सीट पर किसका दबदबा?

    Updated: Sat, 15 Nov 2025 01:34 PM (IST)

    बिहार चुनाव के नतीजों में मोकामा और लालगंज जैसी दबंगों के प्रभाव वाली सीटों पर सबकी नजरें टिकी हैं। इन क्षेत्रों में मतदाताओं का रुझान क्या होगा और कौन जीतेगा, यह देखना महत्वपूर्ण है। इन सीटों पर किसका दबदबा कायम रहेगा, यह परिणाम बताएगा।

    Hero Image

    दबंगों की सीट पर किसका दबदबा। फाइल फोटो

    विभाष कुमार, पटना। इस बार बाहुबल की अंतर्कथा से संबंधित दो अध्यायों पर ध्यान अपेक्षित है। दशकों बाद लालू प्रसाद रोड-शो के लिए निकले तो उस दानापुर में, जहां से जेल में बंद बाहुबली रीतलाल यादव पर राजद ने दांव लगा रखा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उससे पहले सासाराम में राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह की गिरफ्तारी नामांकन के तत्काल बाद हो चुकी थी। राजद यह दोनों सीटें हार चुका है। दबंग माने जाने वाले उसके कई प्रत्याशी दूसरी जगहों पर भी बुरी तरह मात खाए हैं।

    हालांकि, ऐसे ही नाम-काम वाले एनडीए के प्रत्याशियों का बेड़ा पार लग गया है। संसदीय राजनीति में बिहार से बाहुबलियों की जीत और उद्भव का श्रेय वस्तुत: काली पांडेय को दिया जाता है, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे।

    चुनावी राजनीति में बाहुबल के प्रदर्शन की एक पटकथा, बूथ कैप्चरिंग से भी जुड़ी है, जिसका श्रेय भी बिहार को ही जाता है। कांग्रेस के शासन-काल में 1957 में हुए चुनाव में बेगूसराय जिला के रचियाही गांव में पहली बार बूथ कैप्चरिंग हुई थी।

    उसके आरोपित रहे कामदेव सिंह के पुत्र राजकुमार सिंह पिछली बार मटिहानी से विधायक चुने गए थे, लेकिन इस बार हार गए। हालांकि, इस बार के चुनाव में बाहुबल की अनंत कथा देश-दुनिया तक गूंजी। सबसे तगड़ी और चर्चित लड़ाई मोकामा की रही, जहां बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को चुनाव मैदान में उतारा गया था।

    इन सीटों पर हारे

    दानापुर : राजद से रीतलाल यादव मोकामा : राजद से सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी

    ब्रह्मपुर : लोजपा-रामविलास से हुलास पांडेय बाढ़ : राजद से कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया

    लालगंज : मुन्ना शुक्ला की पुत्री

    शिवानी शुक्ला बेलागंज : सांसद सुरेंद्र यादव के पुत्र विश्वनाथ यादव, राजद से

    इन सीटों पर हुई जीत 

    मोकामा : जदयू से अनंत सिंह

    एकमा : जदयू से धूमल सिंह

    मटिहानी : राजद से बोगो सिंह

    कुचायकोट : जदयू से अमरेंद्र पांडेय

    रघुनाथपुर : शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा साहेब राजद से

    मांझी : प्रभुनाथ सिंह के पुत्र रणधीर जदयू से

    बनियापुर : जदयू के केदारनाथ सिंह, जो प्रभुनाथ सिंह के भाई हैं

    शाहपुर : विशेश्वर ओझा के पुत्र राकेश रंजन, भाजपा से

    तरारी : सुनील पांडेय के पुत्र विशाल प्रताप भाजपा से

    संदेश : जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के राधाचरण साह

    वारसलीगंज : अशोक महतो की पत्नी अनिता देवी, राजद से

    नवादा : राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी, जदयू से

    बेलागंज : जदयू की मनोरमा देवी नवीनगर : आनंद मोहन के पुत्र चेतन आनंद, जदयू से