Bihar Election 2025: बीजेपी ने जारी की 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, दानापुर से लड़ेंगे रामकृपाल यादव
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। यह सूची पहले चरण के चुनाव के लिए है। भाजपा का लक्ष्य पहले चरण में अधिक सीटें जीतकर अपनी स्थिति मजबूत करना है। उम्मीदवारों का चयन सामाजिक समीकरणों और जीतने की संभावना को ध्यान में रखकर किया गया है। भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए विस्तृत रणनीति बनाई है।

बीजेपी ने जारी की 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पहली लिस्ट जारी कर दी। बीजेपी ने 71 प्रत्याशियों की लिस्ट (BJP Candidates List) सार्वजनिक की है। ज्यादातर वर्तमान विधायक को टिकट मिला है।
सम्राट चौधरी तारापुर से चुनाव लड़ेंगे। सिवान से मंगल पांडेय चुनाव लड़ेंगे। दानापुर से रामकृपाल यादव को टिकट मिला है। बीजेपी ने आरा से संजय सिंह, परिहार से गायत्री देवी को टिकट दिया है।
बीजेपी ने बेतिया से रेणु देवी, जमुई से श्रेयसी सिंह को टिकट दिया है। वहीं, रक्सौल से प्रमोद कुमार चुनावी मैदान में नजर आएंगे। सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू को टिकट मिला है। लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा को टिकट मिला है।
रीगा से बैद्यनाथ, मधुबन से राणा रंधीर, बथनाह से अनिल कुमार मैदान में होंगे। बेनीपट्टी से विनोद नारायण झा और अरवल से मनोज शर्मा ताल ठोकेंगे। राजनगर से सुजीत पासवान, ढाका से पवन जायसवाल, नरपतगंज से देवंती यादव को टिकट मिला है।
बीजेपी ने प्राणपुर से निशा सिंह, झंझारपुर से नीतीश मिश्रा, कटिहार से तार किशोर प्रसाद पर भरोसा जताया है। पिपरा से श्याम बाबू, सिकटी से विजय कुमार शंकर, दरभंगा से संजय सरावगी को टिकट मिला है।
पटना साहिब से रत्नेश कुशवाहा, औराई से रमा निशाद, साहेबगंज से राजकुमार को उम्मीदवार बनाया है।फारबिसगंज से विद्यासागर, किशनगंज से स्वीटी सिंह को टिकट मिला है। दरौंदा से कर्णजीत सिंह, लालगंज से संजय कुमार सिंह को टिकट मिला है। मोतिहारी से प्रमोद कुमार, सहरसा से आलोक रंजन को टिकट मिला है।
यह भी पढ़ें- BJP Candidates List 2025: पूर्व बिहार और कोसी में भाजपा की नैया के खेवनहार बनेंगे 3 डिप्टी सीएम
यह भी पढ़ें- BJP Candidates List 2025: बीजेपी ने काटा 3 दिग्गजों का टिकट, आरा से चुनावी मैदान में होंगे 'टाइगर'
यह भी पढ़ें- BJP Candidates List: औराई विधायक राम सूरत का पत्ता साफ, कांग्रेस से आए अजय निषाद की पत्नी को मिला भाजपा का टिकट
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।