Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Chunav से पहले CM नीतीश कुमार ने जारी किया वीडियो, कहा- अब 'बिहारी' कहलाना सम्मान की बात

    Updated: Sat, 01 Nov 2025 09:51 AM (IST)

    बिहार चुनाव के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक वीडियो जारी कर बिहारवासियों से खास अपील की है। इसमें उन्होंने न सिर्फ लालू यादव के शासन पर हमला बोला, बल्कि अपनी सरकार की उपलब्धियां भी बताई। उन्होंने कहा कि पहले बिहारी कहलाना एक अपमान माना जाता था, लेकिन अब यह सम्मान की बात है। 

    Hero Image

    CM नीतीश कुमार

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने बिहार में पहले की स्थिति पर चर्चा करते हुए अपनी सरकार में आए बदलावों पर बात की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने परिवार के लिए काम नहीं किया, बल्कि सभी वर्गों के लिए काम किया और अब बिहार में विकास की गति तेज हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CM नीतीश कुमार ने बिहारवासियों से कहा कि आपने मुझे 2005 से लगातार बिहार के लोगों की सेवा करने का मौका दिया है। जब हमने पद संभाला था, तब बिहारी कहलाना एक अपमान माना जाता था। तब से हमने पूरी ईमानदारी और कड़ी मेहनत से आपकी सेवा की है।

    उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार ने चाहे वे हिंदू हों, मुस्लिम हों, ऊंची जाति के हों, पिछड़ी जाति के हों, अति पिछड़ी जाति के हों, दलित हों, या महादलित हों, सबके लिए काम किया गया है।

    नीतीश ने कहा कि मैंने अपने परिवार के लिए कुछ नहीं किया। अब, बिहारी कहलाना अपमान नहीं, बल्कि सम्मान की बात है। बिहार का विकास सिर्फ़ NDA ही कर सकता है। केंद्र और राज्य दोनों जगह NDA सरकार होने से विकास की गति बहुत तेज हो गई है।