Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'नीतीश मंत्रिमंडल का नया फॉर्मूला 16+14+3+1+1', जीतन राम मांझी ने बताई अंदर की बात

    Updated: Mon, 17 Nov 2025 11:57 AM (IST)

    बिहार में सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। नीतीश कुमार 20 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गांधी मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारी चल रही है। जीतन राम मांझी ने संभावित मंत्रिमंडल का फार्मूला भी बताया, जिसमें भाजपा, जदयू, लोजपा और अन्य दलों के मंत्री शामिल होंगे। 

    Hero Image

    जीतन राम मांझी ने मीडिया से की बात। (जागरण)

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में सरकार बनाने की कवायद तेज हो चुकी है। आज कैबिनेट की आखिरी बैठक है। 20 नवंबर को नीतीश कुमार फिर से सीएम पद की शपथ लेंगे।

    शपथ ग्रहण समारोह के लिए गांधी मैदान को सजाया जा रहा है। वहीं, मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि 20 तारीख को शपथ ग्रहण समारोह होगा। जीतनराम मांझी ने कहा कि इस मौके पर प्रधानमंत्री भी आएंगे और हम हम लोग भी मौजूद रहेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि जितने मंत्री बन रहे हैं उनके नाम सामने आ रहे हैं। ऐसी जानकारी है कि 35-36 मंत्री होंगे, जिसमें से 16 भाजपा से, 14-15 JDU से, 3 लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से और 1-1 हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (S) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से होंगे।

    उन्होंने आगे कहा, 'मैं भी मीडिया में देखकर यह बात कह रहा हूं, इसमें कुछ भी प्रामाणिक नहीं है। हम इस जीत के लिए बिहार की जनता का धन्यवाद करते हैं। नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं, दिव्यांगों के लिए किए गए कार्यों के कारण हमें यह सफलता मिली है।'

    रोहिणी आचार्य के मामले पर कही ये बात

    केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के बयान पर कहा, 'राजनीति अलग होती है लेकिन मानवीय दृष्टिकोण से मुझे यह दुखद लगता है।'

    उन्होंने आगे कहा, 'बहनों को विशेष तरजीह दी जाती है लेकिन तेजस्वी यादव ने किस अभिमान में ऐसा किया, यह जांच का विषय है। बिहार की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। व्यक्तिगत रूप से मैं इस घटना से बहुत दुखी हूं।'

    यह भी पढ़ें- 21 नवंबर तक नई सरकार बनेगी... BJP विधायक दल की बैठक कल, नेतृत्व चयन के लिए दिल्ली से आएंगे पर्यवेक्षक