Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के सीनियर आईएएस अधिकारियों ने घोषित की संपत्ति, डॉ. एन. विजयलक्ष्मी के पास 1.2 किलो से अधिक ज्वेलरी

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 12:10 AM (IST)

    अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयलक्ष्मी के पास 88 लाख की एफडी, 13 लाख के गोल्ड बॉन्ड और 56 लाख के म्यूचुअल फंड सहित कुल 1.25 किलोग्राम से अधिक ज्वेलरी है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    अपर मुख्य सचिव डॉ एन विजयलक्ष्मी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, पटना। योजना एवं विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ एन विजयलक्ष्मी ने करीब 88 लाख रुपए का फिक्स्ड डिपॉजिट किया है। जबकि उनके पास बैंक खाते में करीब 11 लाख 33 हजार रुपए है। इसके अलावा बॉन्ड में उन्होंने 57000 और गोल्ड बॉन्ड में करीब 13 लाख रुपए का निवेश भी किया हुआ है। 

    डॉ विजयलक्ष्मी ने एसबीआई लाइफ में 10 लाख रुपए और म्युचुअल फंड में करीब 56 लाख रुपए का निवेश किया हुआ है उनके पास 12:30 सौ ग्राम के आसपास ज्वेलरी है।

    पोस्ट ऑफिस की स्कीम में निवेश करते हैं बी राजेंदर

    सामान्य प्रशासन के प्रमुख सचिव बी राजेंद्र के पास नगद के रूप में महज 10,000 है उनकी पत्नी के पास नगद के रूप में 5000 ही हैं बी राजेंद्र में ज्यादा निवेश तो नहीं किया है लेकिन उन्होंने पोस्ट ऑफिस की टर्म डिपॉजिट स्कीम में करीब 52,000 का निवेश जरूर किया है उनके अलग-अलग बैंक खातों में साढ़े दस लाख रूपए हैं। राजेंदर ने म्यूचल फण्ड में भी करीब साढ़े नौ लाख का निवेश किया है।