Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जीविका दीदीयों ने बढ़ाया बिहार का मान, दिल्ली में मिला सम्मान; मुजफ्फरपुर का समूह रहा सबसे आगे

    बिहार की जीविका दीदियों को जीविकोपार्जन में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। 21 दीदियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। मुजफ्फरपुर और बेगूसराय के दो संघों को आत्मनिर्भर संगठन अवार्ड-2024 से सम्मानित किया गया। भोजपुर की किरण देवी बैंक सखी के रूप में सेवाएं दे रही हैं।

    By Raman Shukla Edited By: Krishna Parihar Updated: Sat, 16 Aug 2025 09:16 PM (IST)
    Hero Image
    लालकिले में आयोजित झंडोतोलन समारोह में जीविका दीदियां बनीं विशिष्ट अतिथि

    राज्य ब्यूरो, पटना। जीविका दीदियों द्वारा जीविकोपार्जन की विभिन्न गतिविधियों में स्वयं के साथ-साथ अन्य महिलाओं को जोड़ने की मुहिम दिनों-दिन रंग ला रही है। अभियान की सफलता देखते हुए इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नई दिल्ली, लालकिले में आयोजित झंडोतोलन समारोह में बिहार की 21 जीविका दीदियों को मोदी सरकार द्वारा विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनमें लखपति दीदियां एवं स्वयं सहायता समूह की विभिन्न जीविकोपार्जन गतिविधियों से जुड़ी दीदियां सम्मिलित थीं। दीदियों ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व 14 अगस्त को ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से भारत रत्न सी सुब्रमनियम आडिटोरियम, पूसा, नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया।

    आत्मनिर्भर संगठन अवार्ड-2024 से सम्मानित

    इसमें संगम संकुल स्तरीय संघ मुजफ्फरपुर एवं जीवन संकुल स्तरीय संघ बेगूसराय दोनों ही समूह को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आत्मनिर्भर संगठन अवार्ड-2024 प्रदान किया गया।

    संगम संकुल स्तरीय संघ एवं जीवन संकुल संघ को क्रमशः प्रथम व तृतीय पुरस्कार मिला। संगम संकुल स्तरीय संघ को तीन लाख रुपये का चेक भी प्रदान किया गया।

    संगम संकुल संघ की अध्यक्ष आशा देवी ने मंच से अपने अनुभव को विस्तार से साझा किया। कार्यक्रम के पश्चात ये सभी दीदियां शिवराज सिंह की ओर से दी गई रात्रि भोज में भी सम्मिलित हुईं।

    भोजपुर जिले से कोइलवर प्रखंड के दुर्जन चक की किरण देवी का चयन किया गया था, जो बैंक सखी के रूप में कार्य कर ग्रामीणों को सुदूर गांव में लाचार एवं वृद्ध व्यक्तियों को घर पर हीं बैंकिग सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं।

    दूसरी सदस्य संदेश प्रखंड की अखगांव पंचायत की ज्योति कुमारी हैं। ज्योति दीदी के अधिकार केंद्र का संचालन करती हैं, जहां महिलाओं की विभिन्न सामाजिक समस्याओं का निवारण किया जाता है।

    इनके अलावा सहार प्रखंड के मिसरी चक की ममता कुमारी, संदेश प्रखंड के अखगांव पंचायत की सुशीला देवी एवं तरारी प्रखंड के सहियारा गांव की माधुरी देवी सहित 21 जीविका दीदियों को इस समारोह में आमंत्रित किया गया।