Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Land Survey: विशेष सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने का निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की जिलावार प्रगति समीक्षा

    Updated: Mon, 08 Dec 2025 08:10 PM (IST)

    बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विशेष सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने सोमवार को इस विषय पर समीक्षा की और अधिकार ...और पढ़ें

    Hero Image

    उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा।

    राज्य ब्यूरो, पटना। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विशेष सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने सोमवार को इस विषय की समीक्षा की। बैठक में विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल तथा भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशक जे. प्रियदर्शिनी सहित सभी वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उपमुख्यमंत्री ने तय समय सीमा में सर्वे पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में सितंबर 2020 से 20 जिलों के 89 अंचलों के 5657 मौजा तथा दूसरे चरण में अगस्त 2024 से 18 जिलों के 448 अंचलों के 37384 मौजा में विशेष सर्वेक्षण की शुरुआत की गई है।

    पहले चरण के अंतर्गत 961 गांवों में सर्वेक्षण पूरा करते हुए अंतिम अधिकार अभिलेख प्रकाशित किए जा चुके हैं, जबकि शेष गांवों मेंं जारी है।

    उपमुख्यमंत्री ने सभी जिलों की अंचलवार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में सबसे पीछे रहने वाली दस पंचायतों की सूची तैयार कर विशेष निगरानी की जाएगी। सर्वेक्षण राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है और इसे सही ढंग से पूरा कराने की उनकी जिम्मेवारी है।