Bihar Politics: एनडीए में सीटों के बंटवारे का काम पूरा, औपचारिक घोषणा आज
बिहार एनडीए में सीटों का बंटवारा लगभग पूरा हो चुका है और इसकी औपचारिक घोषणा जल्द ही होने वाली है। भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि घटक दलों के बीच सहमति बन गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि महागठबंधन में जल्द ही भगदड़ मचने वाली है, क्योंकि कई नेता भाजपा में शामिल होंगे।

बिहार एनडीए की सीटों का बंटवारे का एलान आज संभव है।
राज्य ब्यूरो, पटना। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीटों के बंटवारे (Bihar NDA Seat Sharing) का काम लगभग पूरा हो गया है। संभावना है कि शनिवार की देर शाम इसकी विधिवत घोषणा कर दी जाएगी। मीडिया से उक्त बातें शुक्रवार की देर शाम प्रदेश मुख्यालय में बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कही।
प्रश्न के उत्तर में जायसवाल ने कहा कि सभी सीटों पर घटक दलों के बीच सहमति बन गई है। शीघ्र ही औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे के उपरांत प्रत्याशियों की सूची चरणवार घोषित की जाएगी।
जायसवाल ने दावा किया कि शीघ्र ही महागठबंधन के कई निवर्तमान विधायक एवं बड़े नेता भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। महागठबंधन में अगले दो दिन के अंदर बड़ा भगदड़ मचने वाला है।
उधर, शुक्रवार की देर रात जायसवाल दिल्ली चले गए। चर्चा है कि सीट बंटवारे को लेकर अंतिम सूची पर विमर्श के लिए जायसवाल को दिल्ली बुलाया गया है।
केंद्रीय चुनाव समिति एवं संसदीय बोर्ड बैठक संभव
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार, शनिवार को केंद्रीय चुनाव समिति एवं रविवार को संसदीय बोर्ड की बैठक प्रस्तावित है। दोनों बैठक के उपरांत भाजपा प्रत्याशियों की सूची पर अंतिम मुहर लग जाएगी। इससे पहले सीटों की बंटवारे की घोषणा होगी।
इसकी सूचना मिलते ही भाजपा के कई विधायक एवं दर्जनों भावी प्रत्याशी दिल्ली पहुंच गए हैं। वहीं, टिकट के कई दावेदार दिल्ली में कैंप किए हुए हैं।
यह भी पढ़ें- Bihar Politics: अब लालू खोलेंगे गठबंधन की गांठ, वाम और कांग्रेस के साथ कई सीटों पर गतिरोध
यह भी पढ़ें- Bihar: जन सुराज की पहली लिस्ट से डेढ़ दर्जन मौजूदा विधायकों की उड़ी नींद! BJP के लिए बड़ी चुनौती
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।