Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर बन गई बात! तेजस्वी यादव जल्द करेंगे एलान

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 10:16 PM (IST)

    बिहार महागठबंधन में सीटों का बंटवारा 15 सितंबर तक होने की संभावना है। मुकेश सहनी के अनुसार तेजस्वी यादव सीटों के विभाजन की घोषणा करेंगे। सीटों पर फैसला जल्द होने की उम्मीद है और सभी जिलों व विधानसभाओं के अनुसार सीटों पर चर्चा हो रही है। तेजस्वी यादव महागठबंधन का नेतृत्व करेंगे और वे ही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। उपमुख्यमंत्री के नाम की घोषणा भी जल्द की जाएगी।

    Hero Image
    महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर चल रही मंथन। (फोटो- इंटरनेट)

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन के बीच 15 सितंबर तक सीटों का बंटवारा हो सकता है। महागठबंधन समन्वय समिति के अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव स्वयं सीट विभाजन की घोषणा करेंगे।

    यह दावा विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने शनिवार को महागठबंधन घटक दलों की बैठक के बाद किया। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द महागठबंधन में सीटों पर फैसला कर लिया जाएगा।  

    सहनी ने कहा कि हम लोग सभी बैठकर एक-एक सीट पर बात कर रहे हैं। कौन कहां से जीत सकता है, कहां से किसको लड़ाने से फायदा होगा, इस पर चर्चा हुई है। 

    कहीं कोई समस्या नहीं

    सभी जिलों और विधानसभा के अनुसाए सीटों को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं। हाल ही में हुई यात्रा में भी हम लोग चर्चा करते रहे हैं। कहीं कोई समस्या नहीं है।  

    उन्होंने कहा कि महागठबंधन में समन्वय समिति बनी हुई है, जिसके अध्यक्ष तेजस्वी यादव हैं। वे ही इसकी घोषणा करेंगे।

    मुकेश सहनी ने कहा कि हमारी मांग सर्वविदित है लेकिन हमने हमेशा यह भी कहा है कि हम लोगों के लिए सीट मायने नहीं रखती है। सीट बंटवारे को लेकर कहीं कोई विवाद नहीं है। 

    तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा और वे ही मुख्यमंत्री का चेहरा हैं। उप मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भी कोई विवाद नहीं है। इसके नाम की भी घोषणा कर दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें-

    बिहार चुनाव से पहले बढ़ी महागठबंधन की ताकत, पारस की RLJP और हेमंत की JMM बने साथी

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner