Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 3 निजी कॉलेजों की बड़ी गड़बड़ी उजागर

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 08:49 PM (IST)

    बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में तीन निजी शिक्षण संस्थानों द्वारा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। गया के विवेकानंद पारामेडिकल, मगध पारामेडिकल और लखीसरा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सीट से अधिक छात्रों को लोन दिलाने का मामला। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य में निजी शिक्षण संस्थानों द्वारा बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्य योजना में तीन निजी शिक्षण संस्थानों द्वारा फर्जीवाड़ा किए जाने का मामला उजागर हुआ है।

    इसमें गया जिले के विवेकानंद पारामेडिकल एंड नर्सिंग कालेज एवं मगध पारामेडिकल एंड नर्सिंग इंस्टीच्यूट (गया जी) तथा लखीसराय के बाबा राजाराम कालेज आफ एकजुकेशन का नाम सामने आया है।

    इस पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के प्रभारी अधिकारी नसीम अहमद अहमद ने साक्ष्य आधारित पक्ष रखने के लिए एक सप्ताह के अंदर संबंधित संस्थानों के निदेशक और प्राचार्याें को तलब किया है।

    निदेशकों व प्राचार्याें पर प्राथमिकी दर्ज कराएगा शिक्षा विभाग

    पूछताछ और जांच के बाद दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज कराने और संस्थानों की मान्यता रद कराने की अनुशंसा होगी।
    प्रभारी पदाधिकारी नसीम अहमद ने शनिवार को संबंधित संस्थानों के निदेशकों-प्राचार्यों को चेतावनी दी क‍ि एक सप्ताह के अंदर साक्ष्य आधारित पक्ष नहीं रखने पर फर्जीवाड़े करने संबंधी प्राथमिकी दर्ज होगी।

    अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने संस्थानाें द्वारा बरती गई अनियमितता की प्रतियां संबंधित जिलाधिकारियों को भी भेजी है।

    सीट से अधिक विद्यार्थियों को दिलाया शिक्षा ऋण

    उनके मुताबिक गया जी के विवेकानंद पारामेडिकल एंड नर्सिंग काॅलेज तथा मगध पारामेडिकल एंड नर्सिंग इंस्टीच्यूट, लखीसराय के बाबा राजाराम काॅलेज आफ एजुकेशन ने शिक्षा ऋण में जानबुझकर गड़बड़ी की है।

    विवेकानंद पारामेडिकल एंड नर्सिंग काॅलेज में सत्र 2024-25 में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में 60 सीट निर्धारित की गई थी।

    लेकिन, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 77 विद्यार्थियों द्वारा पोर्टल पर आवेदन कराया गया। इसे कालेज द्वारा संपुष्ट भी किया गया।

    उनमें 72 विद्यार्थियों को बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के स्तर से शिक्षा ऋण भुगतान किया गया। इसी प्रकार मगध पारामेडिकल एंड नर्सिंग इंस्टीच्यूट में सत्र 2024-25 में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में 60 सीट निर्धारित की गई थी। लेकिन, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 73 विद्यार्थियों द्वारा पोर्टल पर आवेदन कराया गया।

    मान्यता रद कराने की होगी अनुशंसा

    इसे काॅलेज द्वारा संपुष्ट किया गया। उनमें 68 विद्यार्थियों को बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के स्तर से भुगतान किया गया।
    दूसरी ओर लखीसराय के बाबा राजाराम काॅलेज आफ एजुकेशन में सत्र 2024-25 में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए 60 सीट एवं जीएनएम पाठ्यक्रम के लिए भी 60 सीट निर्धारित की गई थी।

    लेकिन, कालेज ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत बीएससी नर्सिंग में 103 एवं जीएनएम के 93 विद्यार्थियों को शिक्षा ऋण के लिए आवेदन कराया और उसे संपुष्ट किया। इन विद्यार्थियों को बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के स्तर से भुगतान किया गया।