Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bihar Weather Update: बिहार में मोंथा चक्रवात का असर, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

    Updated: Tue, 28 Oct 2025 08:49 AM (IST)

    बिहार में मोंथा चक्रवात का प्रभाव दिख रहा है, जिससे कई जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिम चंपारण समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 29 अक्टूबर को कैमूर, बांका, रोहतास, गया, शेखपुरा और नवादा में भी बारिश की आशंका है। मोंथा चक्रवात के कारण तापमान में गिरावट और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

    Hero Image

    बिहार का मौसम

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के मौसम में मोंथा चक्रवात का प्रभाव देखा जा रहा है। जिसके वजह से राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। वहीं कई जगहों पर छुटपुट बारिश हो सकती है। इसके अलावा तापमान में भी गिरावट होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग के अनुसार बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में बारिश की संभावना है। बाकी जगहों पर मौसम साफ बना रहेगा।

    वहीं 29 अक्तूबर को राज्य के कैमूर, बांका, रोहतास, गया, शेखपुरा और नवादा में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा अधिकांश जिलों में 30-30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसके अलावा बिजली गिरने की संभावना है।

    तापमान में गिरावट

    अगले 3 दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश भागो के अधिकतम तापमान मे कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना तत्पश्चात अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान मे 2-4 °C की कमी होने का पूर्वानुमान है। अगले 4 दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश भागो के न्यूनतम तापमान मे कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।

    मोंथा चक्रवात की आफत

    मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम में चक्रवाती तूफान मोंथा 15 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा और आज, 27 अक्टूबर 2025 को शाम 5 बजकर 37 मिनट पर केंद्रित रहा।

    यह चेन्नई (तमिलनाडु) से लगभग 420 किमी पूर्व, काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से 450 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 500 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व, गोपालपुर (ओडिशा) से 670 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में स्थित है।

    इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 28 अक्टूबर की सुबह तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ते हुए, इसके 28 अक्टूबर की शाम/रात के दौरान मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश तट को पार करने की बहुत संभावना है।

    यह एक गंभीर चक्रवाती तूफान है, जिसकी अधिकतम निरंतर हवा की गति 90-100 किमी प्रति घंटा से बढ़कर 110 किमी प्रति घंटा हो सकती है।