Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bihar Weather Today: बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, गिरेगा पारा और बढ़ेगी ठंड; छठ के बाद होगी बारिश!

    Updated: Sat, 25 Oct 2025 06:52 AM (IST)

    बिहार में छठ पूजा के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पटना समेत कई इलाकों में कोहरा और ठंड है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 अक्टूबर के बाद बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट आएगी। छठ पूजा के दौरान सुबह-शाम बादल छाए रह सकते हैं।

    Hero Image

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (फोटो जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा पर प्रदेश का मौसम करवट लेते नजर आ रहा है। राजधानी सहित कई हिस्सों में सुबह कोहरा और हल्की ठंड महसूस की जा रही है।

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार आने वाले दिनों में 28 अक्टूबर के बाद हल्की वर्षा और बादल छाए रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान पटना व आसपास इलाकों में कोहरे छाए रहने के साथ सुबह-शाम गुलाबी ठंड का प्रभाव बना रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य होगा। छठ पूजा के दौरान शाम और सुबह के समय भगवान भास्कर को पड़ने वाले अर्घ्य के दौरान बादल छाए रहने की संभावना है।

    मौसम विभाग के अनुसार 27 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसका असर प्रदेश में देखने को मिलेगा। छठ पूजा बाद अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट के आसार है।

    पटना का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 35.2 डिग्री सेल्सियस के साथ अररिया फारबिसगंज में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। शुक्रवार को पटना सहित आसपास इलाकों में सुबह के समय मैदानी भागों में कोहरे का प्रभाव बना रहा। सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना रहा। दिन में तीखी धूप से लोग परेशान रहे।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    पटना का अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गयाजी का अधिकतम 32.6 और न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    वहीं, भागलपुर का अधिकतम तापमान 33.1 और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 31.0 और न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    यह भी पढ़ें-

    बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।