Bihar Weather Update: बिहार के लिए अगले 24 घंटे खतरनाक, पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
पूर्वी बिहार में चक्रवाती परिसंचरण के कारण प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में गरज और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई है। पूर्वी चंपारण पश्चिमी चंपारण सुपौल किशनगंज और अररिया में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। बीते 24 घंटों में किशनगंज के तैबपुर में सबसे अधिक वर्षा हुई।

जागरण संवाददाता, पटना। पूर्वी बिहार और आसपास क्षेत्रों के ऊपर हवा का चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून द्रोणिका जोधपुर, बाराबांकी, छपरा, दीघा होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। इनके प्रभाव से प्रदेश में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ कुछ भागों में भारी वर्षा की चेतावनी है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान सभी जिलों में बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात व तेज हवा चलने के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा के आसार है। जबकि, पांच जिलों के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सुपौल, किशनगंज और अररिया में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अगले चार दिनों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में भारी वर्षा की संभावना है। मंगलवार को राजधानी सहित प्रदेश के अलग-अलग भागों में बादलों की आवाजाही एवं तीखी धूप से मौसम असहज बना रहा।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। किशनगंज के तैबपुर में 117.4 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस व 34.5 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों में दर्ज हुई वर्षा
अररिया में 95 मिमी, खगड़िया के बेलदौर में 80.2 मिमी, समस्तीपुर के हसनपुर में 78.4 मिमी, पूर्णिया के श्रीनगर में 62.2 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 59.8 मिमी, सिवान के सिसवन में 52.6 मिमी, पटना के फतुहा में 50.8 मिमी, औरंगाबाद के मदनपुर में 50.4 मिमी , पटना के बाढ़ में 44.6 मिमी , मधेपुरा में 43 मिमी, दर्ज की गई है।
वहीं पटना के बख्तियारपुर में 39.2 मिमी, पूर्णिया में 36.2 मिमी, पटना के पंडारक में 36.2 मिमी, अररिया के जोकिहाट में 34 मिमी, पटना के दनियावा में 32.4 मिमी, बेतिया में 31.4 मिमी, खगड़िया के बालतारा में 30 मिमी, सासाराम में 29.6 मिमी एवं पटना के अथमलगोला में 28.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान( डिग्री सेल्सियस में)
शहर | अधिकतम (°C) | न्यूनतम (°C) |
---|---|---|
पटना | 34.7 | 26.6 |
गयाजी | 34.8 | 25.6 |
भागलपुर | 34.8 | 27.0 |
मुजफ्फरपुर | 33.0 | 27.7 |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।