Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Update: बिहार में बादलों की आंख मिचौली जारी, उमस भरी गर्मी के बीच भारी बारिश की चेतावनी

    Updated: Thu, 28 Aug 2025 07:22 AM (IST)

    प्रदेश में मानसून का अलग-अलग प्रभाव दिख रहा है। बुधवार को पटना में उमस भरी गर्मी रही लेकिन शाम को मौसम सामान्य रहा। मौसम विभाग ने शनिवार से मौसम में बदलाव और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। गुरुवार को पटना समेत 12 जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। बुधवार को पटना सहित 16 जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

    Hero Image
    राजधानी सहित 12 जिलों में मेघ गर्जन व छिटपुट वर्षा के आसार(फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में मानसून का अलग-अलग असर देखने को मिल रहा है। बुधवार को दिन में तीखी धूप व बादलों की आवाजाही के कारण उमस भरी गर्मी की स्थिति बनी रही। शाम में मौसम सामान्य बना रहा। शनिवार से मौसम में बदलाव के आसार है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के राजधानी सहित 12 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है।

    बुधवार को राजधानी सहित 16 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    जबकि, 35.1 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पूर्वी चंपारण में 24 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।

    बीते 24 घंटों के दौरान वैशाली जिले के पातेपुर में 34.4 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। गयाजी के मोहरा में 22.6 मिमी, गयाजी के अतरी में 22.6 मिमी, मुजफ्फरपुर के रेवाघाट में 20.4 मिमी, अररिया के सिकटी में 14.6 मिमी, वैशाली में 14.2 मिमी, खगड़िया में 10.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों का तापमान(डिग्री सेल्सियस में)

    शहर अधिकतम न्यूनतम

    पटना   35.0       29.1

    गयाजी 34.4       25.6

    भागलपुर 34.5   28.4

    मुजफ्फरपुर 33.2 28.5

    बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।