Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Today: सावधान! आरा, गयाजी सहित नौ जिलों में दिखेगा बारिश का रौद्र रूप, बिजली गिरने का अलर्ट

    Updated: Sun, 24 Aug 2025 07:11 AM (IST)

    बिहार में मानसून का असर जारी है मौसम विभाग ने नौ जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। शनिवार को पटना में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। सिवान के रघुनाथपुर में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। अगले तीन-चार दिनों में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    Hero Image
    नौ जिलों में मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश की चेतावनी। (फोटो जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में मानसून का प्रभाव बना हुआ है। प्रदेश के 24 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार रविवार को प्रदेश के नौ जिले के अरवल, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, औरंगाबाद, गयाजी, सारण, सिवान और रोहतास जिले के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ भारी वर्षा की चेतावनी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दक्षिण एवं उत्तर पश्चिम भाग के जिलों के एक या दो स्थानों पर 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। तीन से चार दिनों के दौरा अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

    शनिवार को पटना सहित आसपास इलाकों में तेज हवा के साथ झमाझम वर्षा से मौसम सामान्य बना रहा। पटना का अधिकतम तापमान शनिवार को 31.0 डिग्री सेल्सियस एवं 5.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जबकि, 34.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बेगूसराय में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। सिवान के रघुनाथपुर में सर्वाधिक वर्षा 92.6 मिमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों के दौरान प्रदेश के अधिसंख्य भागों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा के आसार है।

    प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति

    औरंगाबाद के ओबरा में 90.2 मिमी, गयाजी के अतरी और मोहरा में 82.2 मिमी, वाल्मीकि नगर में 80.2 मिमी, भोजपुर के सहर में 77.2 मिमी, नवादा के कौआकोल में 75.6 मिमी, गयाजी के इमामगंज में 74.6 मिमी, बगहा में 70 मिमी, औरंगाबाद के रफीगंज में 70 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    भभुआ के चांद में 59.8 मिमी, डेहरी में 51.4 मिमी, जमुई में 50.2 मिमी, पटना के बलछी में 49.2 मिमी, भोजपुर के नोखा में 49.2 मिमी, बक्सर के सिमरी में 46.8 मिमी, नवादा के रोह में 45.2 मिमी, गयाजी के डोभी में 44.6 मिमी एवं अरवल में 43.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों का तापमान 

    पटना का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गयाजी का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

    वहीं, भागलपुर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

    यह भी पढ़ें-

    बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।