Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: कुर्मी वोट बैंक को साधने की पहल, अमित शाह बोले- हर साल अब 31 अक्टूबर को एकता नगर में होगा भव्य परेड

    Updated: Thu, 30 Oct 2025 12:37 PM (IST)

    भाजपा ने कुर्मी वोट बैंक को साधने के लिए पहल की है। अमित शाह ने कहा कि हर साल 31 अक्टूबर को एकता नगर, गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भव्य परेड होगा। प्रधानमंत्री मोदी परेड की सलामी लेंगे। शाह ने कांग्रेस पर सरदार पटेल को भुलाने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें भारत रत्न मिलने में 41 साल लग गए। 

    Hero Image

    कुर्मी वोट बैंक को साधने में जुटी अमित शाह। (फाइल फोटो जागरण)

    राज्य ब्यूरो, पटना। विधानसभा चुनाव में कुर्मी वोट बैंक को साधने एवं भुनाने के लिए भाजपा ने बड़ी राजनीतिक पहल की है। गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि 26 जनवरी की तर्ज पर अब हर साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुजरात के एकता नगर में भव्य परेड होगा। साथ ही बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटेल की 150 वीं जयंती पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह 7:55 बजे भव्य परेड की सलामी लेंगे। गृह मंत्री गुरुवार को पटना के मौर्या होटल में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

    अमित शाह ने कहा कि सरदार पटेल की आजादी के पहले स्वतंत्रता आंदोलन में एवं आजादी के बाद भारत को एक सूत्र में बांधने में बड़ी भूमिका थी।

    उन्होंने यह भी कहा कि आजादी के बाद सरदार पटेल को भुला देने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस के कारण ही सरदार पटेल को भारत रत्न देने में आजादी के बाद 41 साल लग गए।

    सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस का कार्यक्रम देश भर में होंगे। इसके तहत सभी राज्यों, जिलों, विश्वविद्यालय और विद्यालयों में एकता दौड़ का आयोजन होगा।

    एक भारत को बनाने में सरदार पटेल का बड़ा योगदान

    वैसे अमित शाह ने स्पष्ट कहा कि यह गृह मंत्रालय की प्रेसवार्ता है। उन्होंने कहा कि एक भारत बनाने में सरदार पटेल का सबसे बड़ा योगदान है। देश का सभी नागरिक देश की एकता एवं अखंडता के लिए शपथ लेने का भी कार्यक्रम किया गया है।

    इस बार गुजरात के एकता नगर में भारत पर्व का आयोजन किया गया है। एक नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक चलेगा। 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजाति संस्कृति को दिया आयोजन होगा।

    सरदार पटेल देश के लिए व्यक्ति नहीं एक विचारधारा है। पूरे देश को उन्होंने अपना समर्पण दे दिया। आजादी के आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई। गांधी के साथ रहते आंदोलन की प्रमुखता से अगवाई की। भारत का मानचित्र आज हमारे जो सामने हैं वह सरदार पटेल की देन है। सरदार पटेल के कारण लक्ष्यदीप में तिरंगा फहराया ।

    कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा की सरदार पटेल जैसे व्यक्ति को भी 41 साल लगे भारत रत्न मिलने में क्योंकि कांग्रेस की सरकार इसके लिए जिम्मेदार है।

    कांग्रेस ने उनका स्मारक भी नहीं बनाया जब गुजरात में नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने सरदार पटेल का स्मारक बनाया। कल के पैरेड में वायु सेवा भी शामिल होगी। नौ सौ से ज्यादा कलाकार भी शामिल होंगे। देश में एकता और अखंडता का मजबूत माहौल हो इसके लिए हम लोग काम करेंगे।