Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'ब से बहादुर वाले बिहार में या बीड़ी वाले...', तेजस्वी को करना होगा तय; BJP नेता मनोज शर्मा का तीखा हमला

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 09:33 PM (IST)

    भाजपा प्रवक्ता मनोज शर्मा ने कांग्रेस की बिहार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस का असली चेहरा सामने आया है और राहुल गांधी की सोच भी उजागर हुई है। शर्मा ने तेजस्वी यादव को चुनौती दी कि वह ब से बहादुर बिहारी बनेंगे या नहीं। प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने भी कांग्रेस पर बिहार को अपमानित करने का आरोप लगाया।

    Hero Image
    BJP नेता मनोज शर्मा का तीखा हमला। (फोटो जागरण)

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा ने कांग्रेस की इंटरनेट मीडिया पोस्ट बिहार के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

    उन्होंने कहा कि इस बयान के बाद कांग्रेस का असली चाल, चरित्र व चेहरा जग जाहिर हो गया है। बिहार के लोगों के लिए कांग्रेस क्या सोचती है इस टिप्पणी से उजागर हो गया है। इस टिप्पणी के बाद राहुल गांधी की सोच भी बिहार के लोगों के बारे में क्या है वो भी सामने आ गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शर्मा ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि अब तेजस्वी यादव को तय करना है कि वह ब से बीड़ी वाला बिहारी बनेंगे या फिर ब से बहादुर बिहारी बनेंगे।

    राहुल गांधी की रैली में जिस तरीके तेजस्वी यादव हाशिये पर चले गए, वो वक्त दूर नहीं कि कांग्रेस की थोड़ी ताकत और बढ़ी तो, पिछले 35 सालों का बदला राजद से गिन-गिन कर लेगी।

    कांग्रेस के इस करतूत के उपरांत भी तेजस्वी, मुकेश सहनी और वामदल राहुल के साथ रह रहे है तो इससे स्पष्ट होगा कि वह अपनी गैरत बेच चुके है। यदि, ये साथ में रहते है तो, मान लिया जाएगा कि बिहारियों के मान-मर्यादा और सम्मान से ऊपर इनकी राजनीति है।

    बिहार को अपमानित करना अधिकार समझती है कांग्रेस : प्रभाकर

    भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने एक्स पर केरल कांग्रेस के पोस्ट, जिसमें बिहार की तुलना 'बीड़ी' से की गई है, पर जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों के दिमाग में बीड़ी और सिगरेट का धुआं भरा है, इसलिए बिहार की तुलना 'बीड़ी' से करते हैं।

    ये लोग बिहार को अपमानित करना अपना अधिकार समझते हैं। अपने प्रदेश का अपमान बिहार के लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

    कांग्रेस का दिमाग बीड़ी के ऊपर जा ही नहीं सकता। इसलिए उसके लोग 'बी' से बिहार और 'बी' से बीड़ी बता रहे हैं। जंगल राज के युवराज के बारे में तो कुछ कहना ही बेकार है, इन्हें बिहार और बिहारियों का अपमान देखने में मजा आता है।

    इसका जवाब बिहार के लोग विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवारों का जमानत जब्त कर देंगे। कांग्रेस की बिहार विरोधी नीतियों पर जल्द ही बिहार के लोग बड़ा फैसला सुनाने वाले हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner