Chhath Puja 2025 Live Update: उगते सूरज को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ छठ महापर्व, आम से लेकर खास तक सभी ने की पूजा-अर्चना
छठ पूजा 2025 का आज अंतिम दिन है, जिसमें सूर्य देव की आराधना की जाती है। भक्त सूर्योदय के समय उन्हें अर्घ्य देते हैं, जिससे मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है। छठ पूजा में सूर्योदय का विशेष महत्व है। वर्ष 2025 में सूर्योदय का संभावित समय सुबह 6:30 बजे है, जो स्थान के अनुसार थोड़ा बदल सकता है।

छठ पूजा का आखिरी दिन
डिजिटल डेस्क, पटना। छठ पूजा का आज आखिरी और चौथा दिन है. मंगलवार, 28 अक्टूबर यानीआज छठ के चौथे और आखिरी दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसी के साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास भी खत्म हो जाएगा। इस दिन व्रती महिलाएं जल में डुबकी लगाकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देती हैं और अपने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और जीवन में ऊर्जा की कामना करती हैं।
साहू पोखर में छठ पूजा, महिलाओं ने सूर्य को दिया अर्ग्घ्य

साहू पोखर में व्रतियों ने उदयिमान सूर्य का पूजन किया। इस दौरान भारी भीड़ मौजूद थी
दीघा घाट का अद्भुत नजारा
-1761616107095.webp)
पटना के दीघा घाट में लाइटिंग के जरिए लोगों से वोट करने की अपील की गई
पटना के दीघा घाट में अद्भुत नजारा, लाइटिंग के जरिए वोटिंग की अपील
-1761615706323.webp)
छठ महापर्व पर दीघा घाट में अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां लाइटिंग के जरिए मतदान की अपील भी की गई।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने परिवार के साथ मनाया छठ, पटना वाले घर में हुआ आयोजन
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार के पटना में अपने आवास पर छठपूजा की रस्मों में शामिल हुए।
#WATCH | Union Minister Chirag Paswan participates in #ChhathPuja rituals at his residence in Patna, Bihar. pic.twitter.com/B4KWSElmEl
— ANI (@ANI) October 28, 2025
JDU सांसद संजय झा ने निभाई छठ पूजा की रस्में, लोगों को दी शुभकामनाएं
JDU सांसद संजय झा ने बिहार के पटना में छठ घाट पर छठपूजा की रस्में निभाईं। उन्होंने कहा, "आज मैं बिहार के सभी लोगों को शुभकामनाएं देता हूं कि छठी मैया उन्हें और बिहार को आशीर्वाद दें, जिसे सबसे ज्यादा कल्याण की जरूरत है।"
#WATCH | JDU MP Sanjay Jha performs #ChhathPuja rituals at the Chhath Ghat in Patna, Bihar.
— ANI (@ANI) October 28, 2025
He says, "Today I wish all the people of Bihar that Chhati Maiya bless them and also Bihar, which needs welfare the most..." pic.twitter.com/FUEaDFZDqN
गया के केंडुई घाट में भक्तों की भीड़, उगते सूर्य को दिया अर्घ्य
बिहार के गया में केंडुई घाट पर आयोजित छठपूजा उत्सव में श्रद्धालु बड़ी संख्या में उमड़े।
#WATCH | Devotees throng #ChhathPuja festivities organised at Kendui Ghat in Gaya, Bihar. pic.twitter.com/bwFZNyTkU5
— ANI (@ANI) October 28, 2025
रांची में भी छठ पूजा का उत्साह, हटानिया घाट पर की गई पूजा
श्रद्धालु रांची के हटानिया तालाब घाट पर छठपूजा के रीति-रिवाजों में भाग ले रहे हैं।
#WATCH | Devotees participate in #ChhathPuja rituals at the Hataniya Talab Ghat in Ranchi. pic.twitter.com/1wgx1UznXK
— ANI (@ANI) October 28, 2025
नित्यानंद राय ने हाजीपुर में की पूजा अर्चना
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार के हाजीपुर में Chhath puja के आखिरी दिन पूजा-अर्चना की।
#WATCH | Union Minister Nityanand Rai offers prayers on the last day of #ChhathPuja in Hajipur, Bihar. pic.twitter.com/amwYgBhXaE
— ANI (@ANI) October 28, 2025
चिराग पासवान के घर पर छठ पूजा की धूम, दुल्हन की तरह सजा तालाब
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने त्योहार के आखिरी दिन अपने घर पर छठपूजा की रस्मों में हिस्सा लिया।
#WATCH | Patna, Bihar | Union Minister Chirag Paswan participates in #ChhathPuja rituals at his residence on the last day of the festival. pic.twitter.com/nM3gtCFv9K
— ANI (@ANI) October 28, 2025
इस गांव में नहीं है तालाब, सूखी जमीन पर ही अर्घ्य देते हैं व्रती
-1761613858031.webp)
पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में तालाब नहीं तो सूखी जमीन पर ही देते हैं अर्घ्य।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की छठ पूजा, लोगों को दी शुभकामनाएं
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बिहार के पटना में AG कॉलोनी पार्क में छठपूजा उत्सव में भाग लिया।
#WATCH | Union Minister Dharmendra Pradhan participates in #ChhathPuja festivities at AG Colony Park in Patna, Bihar. pic.twitter.com/mKqylSs7YK
— ANI (@ANI) October 28, 2025
साहू पोखर पर उमड़ी भीड़ भक्तों की भीड़, उगते सूरज को दे रहे अर्घ्य
-1761613123549.webp)
साहू पोखर पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी हैं, यहां सभी व्रती सूर्य की उपासना कर अपना व्रत खोलेंगी।
सीतामढ़ी में घाट को सजाया गया, व्रती कर रहे सूर्य की अराधना
-1761612921898.webp)
सीतामढ़ी के बेलसंड में आकर्षक घाट पर सूर्य देव की आराधना में छठव्रती लीन हैं।
पटना में छठ की धूम, कलेक्ट्रेट घाट पर श्रद्धालु कर रहे पूजा
पटना में कलेक्ट्रेट घाट पर श्रद्धालु अनुष्ठान कर रहे हैं, जिससे उत्सव पूरे जोरों पर है।
#WATCH | Bihar | #ChhathPuja festivities in full swing as devotees perform rituals at the Collectorate Ghat in Patna. pic.twitter.com/KE9V1J4mZk
— ANI (@ANI) October 27, 2025
बागमती नदी में व्रतियों की भीड़, अदौरी घाट पर सूर्य को देंगी अर्घ्य
-1761610045214.webp)
शिवहर की बागमती नदी के अदौरी घाट पर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रतियों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
शिवहर में छठ पूजा की धूम, घर पर सजे कृत्रिम घाट

शिवहर में छठ पूजा पर उगते सूर्य की पूजा के लिए घर पर कृत्रिम घाट सजाए गए हैं, जिसमें व्रती अर्घ्य देंगी।
दीघा घाट पर अद्भुत नजारा

छठ महापर्व पर दीघा घाट पर अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां विशेष लाइटिंग कर लोगों से वोट की अपील की गई।
रक्सौल में छठ पूजा की धूम
-1761612090171.webp)
भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा के चौथे दिन सोमवार की देर रात श्रद्धालु व्रतियों ने सरिसवा नदी घाट के विभिन्न स्थलों पर पारंपरिक कोशी पूजा संपन्न की। इस दौरान पूरे वातावरण में भक्ति और आस्था का माहौल छाया रहा।
श्रद्धा से ओतप्रोत इस पर्व के अंतिम दिन मंगलवार की सुबह व्रती हल्की बूंदाबांदी के बीच उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे, जिसके साथ ही चार दिवसीय महापर्व छठ का समापन होगा।
रक्सौल छठ घाट पर कोशी पूजा करते व्रती
छठ पूजा के आखिरी दिन रक्सौल छठ घाट पर सुबह में कोशी पूजा करते व्रती

सूर्योदय का समय
28 अक्टूबर दिन मंगलवार को बिहार में मौसम विभाग ने सूर्योदय का समय प्रातः 6 बजकर 30 मिनट पर निर्धारित किया है।
