Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मैं और कितना लालची होऊंगा', चिराग पासवान का डिप्टी CM बनने के सवाल और चाचा पशुपति से मिली बधाई पर रिएक्शन

    Updated: Fri, 21 Nov 2025 02:00 PM (IST)

    Chirag Paswan: पटना में चिराग पासवान ने सरकार गठन के बाद आज मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सभी सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि लोजपा (रामविलास) खरमास के बाद बिहार यात्रा निकालेगी, जिसका उद्देश्य एनडीए की जीत के लिए जनता को धन्यवाद देना है।

    Hero Image

    मीडिया से बातचीत करते चिराग पासवान। (जागरण)

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है। एनडीए के साथी केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आज पार्टी कार्यालय पर मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 2026 की शुरुआत में खरमास के बाद बिहार में 'धन्यवाद यात्रा' निकालेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चिराग ने कहा कि बिहार चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के लिए इस यात्रा के जरिए धन्यवाद दिया जाएगा और जनता से संवाद किया जाएगा। उन्होंने नए सिरे से दलित सेना बनाने का भी एलान किया। इसकी जिम्मेदारी उन्होंने अपने जीजा एवं लोजपा (आर) के जमुई से सांसद अरुण भारती को दी है।

    चिराग पासवान ने शुक्रवार को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा भोज के तुरंत बाद लोजपा (आर) बिहार में धन्यवाद यात्रा निकालेगी।

    इसके जरिए हम लोग एनडीए की प्रचंड जीत पर जनता को धन्यवाद देंगे। चिराग ने कहा कि उनके पिता दिवंगत रामविलास पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी के गठन से पहले दलित सेना बनाई थी। वह उसी के लिए जाने जाते थे।

    अपने चाचा और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने पार्टी के साथ-साथ दलित सेना को भी हड़प लिया था। इसलिए लोजपा (रामविलास) नए सिरे से दलित सेना का गठन करेगी।

    उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी अरुण भारती को दी गई है। उनके साथ लोजपा की दलित सेना के लंबे समय तक प्रदेश अध्यक्ष रहे मंत्री संजय पासवान भी इस पर काम करेंगे।

    मनाया जाएगा लोजपा का स्थापना दिवस

    चिराग पासवान ने गुरुवार को यह भी कहा कि आगामी 28 नवंबर को लोक जनशक्ति पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए पटना में एक बड़ा कार्यक्रम करने की योजना है। जल्द ही इसकी पूरी जानकारी साझा की जाएगी। उन्होंने बताया कि रामविलास पासवान ने 28 नवंबर 2000 को ही लोजपा का गठन किया था।

    चिराग और कितना लालची होगा?

    इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि आप मजबूत सहयोगी दल हैं, एक डिप्टी सीएम आपकी पार्टी से होगा। इस पर उन्होंने कहा, 'चिराग पासवान और कितना लालची होगा? 2021 में जिस पार्टी को तोड़ दिया गया था, अकेले सांसद की पार्टी को 5 सीटें दी गईं।

    0 विधायक वाली पार्टी को 29 सीटें दी गईं। अब 2 मंत्रियों को शपथ भी दिला दी गई है। इससे ज्यादा कुछ मांगूंगा तो मुझसे ज्यादा ना शुक्राना कोई नहीं होगा।'

    चाचा की बधाई पर दी प्रतिक्रिया

    पशुपति पारस की बधाई पर कहा कि उनकी बधाई मेरे सिर आंखों पर है। जब उन्होंने गाली दी थी, तब भी सर आंखों पर थी। आज बधाई दी है तो इसे सहर्ष स्वीकार किया है।

    एनडीए गठबंधन के सवाल पर चिराग ने कहा कि अलग-अलग राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, बंगाल में चुनाव है, यूपी में चुनाव है। पार्टी इन राज्यों में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। साल 2030 में पार्टी की भूमिका, उस वक्त ही तय की जाएगी। 

    यह भी पढ़ें- तेज प्रताप को हराने वाले संजय कुमार सिंह का जलवा, पहली बार विधायक बने और अब मंत्रिमंडल में शामिल