CM सम्राट को पिस्टल लहराकर धमकी देने का वीडियो वायरल, पटना साइबर थाने में FIR दर्ज
सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्तौल लहराकर जान से मारने की धमकी देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। पटना साइबर थाने में इस मामले में प्राथमि ...और पढ़ें

CM सम्राट को पिस्टल लहराकर धमकी देने का वीडियो वायरल, पटना साइबर थाने में FIR दर्ज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पटना। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक हाथ में पिस्तौल जैसी दिखने वाली चीज लहरा रहा है और सूबे के मुखिया के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहा है।
मामला संज्ञान में आते ही पटना पुलिस की साइबर सेल तुरंत हरकत में आई और इस संबंध में एक आपराधिक मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह मामला पटना के साइबर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर संभव शर्मा के लिखित बयान के आधार पर दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारी ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि इंस्टाग्राम और एक्स जैसे प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
दर्ज कराई गई प्राथमिकी में इस बात का विशेष उल्लेख किया गया है कि इस प्रकार के भड़काऊ और आपत्तिजनक वीडियो से न केवल मुख्यमंत्री के पद और उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ किया गया है, बल्कि इससे समाज के दो गुटों या समुदायों के बीच कटुता बढ़ने का भी गंभीर खतरा है।
पुलिस का मानना है कि ऐसे कृत्यों से राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से मांगी गई डिटेल
साइबर थाने की पुलिस अब उस डिजिटल पते और पहचान की तलाश में जुट गई है, जहां से इस वीडियो को पहली बार साझा या अपलोड किया गया था।
जांच अधिकारियों ने इंस्टाग्राम और एक्स के प्रबंधन से संबंधित अकाउंट होल्डर की पूरी प्रोफाइल, आइपी एड्रेस और अन्य आवश्यक विवरण मांगे हैं।
साइबर थाना डीएसपी नितिश चंद्र धारिया ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपित की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- 'गोलियों की तड़तड़ाहट...', मुजफ्फरपुर में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, भड़काऊ बयान देने वाले की तलाश