'सत्ता के लिए कांग्रेस के चरणों में समर्पित', डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू-तेजस्वी पर कसा तंज
पटना में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के समक्ष उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पार्टी के दिवंगत नेताओं की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने आपातकाल को काला अध्याय बताते हुए कांग्रेस पर संविधान की हत्या का आरोप लगाया। लालू यादव और तेजस्वी यादव पर सत्ता के लिए कांग्रेस के चरणों में समर्पित होने का आरोप लगाया। उन्होंने वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करते हुए इसे सामाजिक सुधारों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के समक्ष उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजनीतिक प्रस्ताव में पार्टी दिवंगत एवं वरिष्ठ नेताओं की उपलब्धियां गिनाईं।
पार्टी के लिए 45 वर्ष में किए गए त्याग, समर्पण एवं योगदान को गिनाते हुए कहा कि यह कार्यसमिति आपातकाल के अर्धशताब्दी पर आयोजित हो रही है। वह दौर आजाद भारत के इतिहास में काले अध्याय के रूप में उधृत रही है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता एवं समानता भारत के संविधान के मौलिक अधिकारों का हिस्सा रहा है। आपातकाल के दौर ने दंडात्मक अभियान से उसे कुचलने का प्रयास करते देखा गया है। हमने उस दौर में ना सिर्फ नागरिकों के उत्पीड़न को देखा है, बल्कि सत्ता के हनक पर सवार होकर कांग्रेस के द्वारा संविधान की भी हत्या होते देखा है।
आज लालू यादव एवं तेजस्वी यादव जैसे लोग जो संविधान बचाओ अभियान का हिस्सा हैं, वे कभी कांग्रेस के उस अभियान के विरोधी ही थे और उसी कार्य के लिए प्रसिद्धि भी पाई लेकिन सत्ता के लालच में आज उसके चरणों में समर्पित हो गए हैं।
हमें इस बात का गर्व है की हम तब भी मूल संविधान और लोकतंत्र के पक्ष में थे और आज एकमात्र हम ही बचें हैं जिन्होंने तब भी संविधान की हत्या का प्रतिरोध किया एवं आज भी राष्ट्र को समर्पित हैं।
लालू यादव सहित सम्पूर्ण महागठबंधन की तुष्टिकरण पर आधारित नीतियों का विरोध करते हैं। पटना के गांधी मैदान में आयोजित वक्फ बचाओ रैली को संबोधित करते हए विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव एवं कांग्रेस के कन्हैया कुमार एवं प्रताप इमरानगढ़ी ने भारतीय संसद द्वारा संवैधानिक तरीके से पारित वक्फ संशोधन विधेयक को कूड़े में फेंकने की घोषणा की है।
यह असंवैधानिक एवं तुष्टिकरण पर आधारित नीति है और शताब्दियों से पीड़ित पसमांदा समाज के मुसलमानों के साथ धोखा है। भाजपा सर्वहित से समझौता नहीं करेगी चाहे वो किसी भी समाज के साथ हो रहा हो।
डिप्टी सीएम ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक देश में हो रहे सामाजिक सधारों में एक महत्वपर्ण पड़ाव है जिसका लाभ आगे आने वाली पीढ़ियों को दिखायी पड़ेगा I इस संशोधन के लिए हम प्रधानमंत्री जी का ह्वदय से अभिनन्दन करते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।