Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Double Decker Bus: गंगा पथ पर दौड़ती डबल डेकर बस बनी टूरिस्टों की पहली पसंद, 2000 से अधिक लोगों ने की सवारी 

    Updated: Sat, 22 Nov 2025 11:17 PM (IST)

    बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम पटना जेपी गंगा पथ को पर्यटन स्थल बनाने के लिए डबल डेकर बस चला रहा है। सितंबर से दीघा घाट से कंगन घाट तक सैर शुरू है, जिसका 2200 से अधिक पर्यटकों ने आनंद लिया है। निगम को 2 लाख 14 हजार 900 रुपये का राजस्व मिला है। 

    Hero Image

    डबल डेकर बस। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम पटना जेपी गंगा पथ को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने के लिए डबल डेकर बस का संचालन कर रहा है।
     
    दीघा घाट से कंगन घाट तक की सैर सितंबर से प्रारंभ है। अबतक दो हजार दो सौ से अधिक पर्यटक इसका लाभ उठा चुके हैं।
     
    2 लाख 14 हजार 900 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। निगम के अनुसार बस की ऊपरी डेक से 360 डिग्री का दृश्य दिखता है। इसमें 40 सीटें हैं। जिनमें 20 वातानुकूलित सीटें नीचे और 20 सीटें ऊपरी डेक पर हैं।
     
    इसमें टायलेट, रेफ्रिजरेटर की भी सुविधा है। गाइड पर्यटकों को दर्शनीय स्थलों की जानकारी देते हैं। इसका एक तरफ का किराया 50 रुपये है।
     

    शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक हो रहा है परिचालन

     
    बस शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक चलाई जा रही है। यह दीघा से जेपी गंगा पथ गोलंबर, सभ्यता द्वार, दरभंगा हाउस, गांधी घाट, महात्मा गांधी सेतु, चित्रगुप्त मंदिर और कंगन घाट जैसे ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन कराती है। वहीं ठंड के समय में इसका परिचालन सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक की जाएगी।
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें