EC ने राहुल गांधी के दावे को किया खारिज, आयोग के आदेश पर DM ने सार्वजनिक की रिपोर्ट
भारत निर्वाचन आयोग ने राहुल गांधी के उस दावे को झूठा बताया है जिसमें उन्होंने कहा था कि एक महिला मतदाता रंजू देवी का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है। आयोग ने जांच के बाद पाया कि रंजू देवी और उनके परिवार का नाम ड्राफ्ट सूची में प्रकाशित है। आयोग ने स्पष्ट किया कि रंजू देवी चेनारी विधानसभा क्षेत्र की निवासी हैं।

राज्य ब्यूरो, पटना। भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा एक वीडियो में महिला मतदाता रंजू देवी का नाम मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से हटाए जाने को झूठा और निराधार बताया है।
आयोग ने रोहतास के जिलाधिकारी से इसकी जांच कराकर अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक की है। जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि रंजू देवी और उनके पूरे परिवार का नाम ड्राफ्ट सूची में प्रकाशित किया गया है।
आयोग ने बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि महिला मतदाता रंजू देवी चेनारी विधानसभा क्षेत्र के नौहट्टा प्रखंड की निवासी हैं। इसमें रंजू देवी, पति सुधीर राम, मतदाता सूची के बूथ संख्या 342 और क्रम संख्या 930 पर दर्ज हैं। महिला मतदाता का ईपीआईसी नंबर AQQ 1899913 है।
इसके अलावा उनके परिवार के सदस्यों सुधर राम, अनीता देवी, सुशील राम, शिव गोविंद राम, सेमरी देवी, सत्येंद्र राम और वीरेंद्र राम का नाम भी बूथ संख्या 343 पर दर्ज है। इन सभी के नाम प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में दर्ज हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।