Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटना मनेर के पूर्व पार्षद संजय सिंह लापता, दीघा में मिली कार, पुलिस जांच में जुटी

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 12:47 PM (IST)

    मनेर नगर परिषद के बालू पर राउत टोला मोहल्ले के निवासी संजय कुमार सिंह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। उनकी कार दीघा घाट पटना के पास लावारिस हालत में मिली है। वे भाजपा नेता और नगर पंचायत के पार्षद भी रह चुके थे। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश कर रही है।

    Hero Image
    पूर्व पार्षद संजय सिंह को खोजने के लिए डॉग स्क्वायड टीम

    संवाद सूत्र,मनेर(पटना)। मनेर के बालू पर राउत टोला मोहल्ले के निवासी और बड़े लैंडलॉर्ड संजय कुमार सिंह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। उनकी स्विफ्ट कार पटना के दीघा घाट के पास लावारिस हालत में मिली है। जानकारी के अनुसार, संजय सिंह बुधवार की सुबह 3 बजे अपने घर से निकले थे और 4:30 बजे अपने भतीजे अंकुर सिंह से बात हुई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि पूर्व सांसद रामकृपाल यादव का वो काफी करीबी थे, उनकी लापता की खबर मिलते ही मौके पर पूर्व सांसद रामकृपाल यादव, पूर्व विधायक प्रोफेसर सूर्यदेव त्यागी, पूर्व विधायक श्रीकांत निराला एवं उनके पुत्र प्रशांत निराला समेत हजारों लोग पहुंच गए है।  के भीड़ उमड़ी हुई है दिघाघाट पर पहुंचे हुए है। साथ ही पुलिस अफने डॉग स्क्वायड टीम के साथ पहुँची हुई है। डॉग कार को सूंघने के बाद नदी की ओर ही जाकर रुक  जा रही है।

    लोगों में सुसाइड करने की चर्चा है विवाद के बारे में पता नहीं चल सकता है। आज ही बेउर जेल समीप स्थित जमीन के उनकी मापी होने वाली थी, जहां वह जाने के लिए अपने करीबियों को बताए भी थे।

    बता दें कि संजय सिंह के पास एसबीआई, केनरा बैंक, यूनियन बैंक, एक्सिस बैंक और उज्जीवन बैंक सहित कई बैंकों की शाखाएं, मस्ताना सिंह मार्केट, मैरिज हॉल और कई वाहन शो रूम उनकी जमीन पर बने हैं। कार में रुपये व मोबाइल मिलने की भी सूचना मिली है।

    बता दे कि संजय सिंह के एक मात्र पुत्र संबंध सिंह लेफ्टिनेंट फरवरी में ही बने है। जबकि पुत्री प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगी है पूरा परिवार दानापुर के गोला रोड में रूपसपुर पूल समीप रहता है। संजय सिंह सुप्रसिद्ध जमींदार शीतल सिंह के पौत्र है। सूचना मिलते ही मनेर स्थित उनके आवास पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है वे सभी लोगों में काफी लोकप्रिय थे। सम्बन्धी के अलावा कई उनके चाहने वाले दीघा घाट पर भी पहुंचे हुए हैं।