HAM RLM Winner List 2025: मांझी और कुशवाहा की पार्टी का क्या हुआ, कौन कहां-कहां जीता?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने 203 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत प्राप्त किया है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने 6 में से 5 सीटें जीतीं, जबकि रालोमो ने 6 में से 4 सीटें हासिल कीं। 'हम' से ललन राम, दीपा कुमारी, ज्योति देवी, रोमित कुमार और प्रफुल्ल कुमार मांझी विजयी रहे। रालोमो से रामेश्वर कुमार मेहतो, माधव आनंद और अलोक कुमार सिंह ने जीत दर्ज की।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम सामने आ गया है। बिहार में एनडीए की सरकार बन रही है। पूर्ण बहुमत से सरकार बन रही है। एनडीए ने 203 सीटों पर जीत दर्ज की है। खास बात यह है कि एनडीए के सभी दलों का प्रदर्शन अच्छा रहा है।
एनडीए के दो छोटे दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और रालोमो ने शानदार प्रदर्शन किया है। हम ने 6 सीटों पर चुनाव लड़ा और 5 पर जीत दर्ज की। वहीं, रालोमो ने 6 सीटों पर चुनाव लड़ा और 4 पर जीत दर्ज की है।
यहां देखिए HAM के प्रत्याशी किस सीट पर जीते?
| क्र.सं. | निर्वाचन क्षेत्र | विजयी उम्मीदवार | कुल मत | जीत का अंतर | स्थिति |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | कुटुंबा (222) | ललन राम | 84727 | 21525 | 27/27 |
| 2 | इमामगंज (227) | दीपा कुमारी | 104861 | 25856 | 29/29 |
| 3 | बराचट्टी (228) | ज्योति देवी | 108271 | 8893 | 29/29 |
| 4 | अटरी (233) | रोमित कुमार | 102102 | 25777 | 26/26 |
| 5 | सिकंदरा (240) | प्रफुल्ल कुमार मांझी | 91603 | 23907 | 28/28 |
यहां देखिए RLM के प्रत्याशी किस सीट पर जीते?
| क्र.सं. | निर्वाचन क्षेत्र | विजयी उम्मीदवार | कुल मत | जीत का अंतर | स्थिति |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | बाजपट्टी (27) | रामेश्वर कुमार मेहतो | 99144 | 3395 | 30/30 |
| 2 | मधुबनी (36) | माधव आनंद | 97956 | 20552 | 32/32 |
| 3 | दिनारा (210) | अलोक कुमार सिंह | 78338 | 10834 | 27/27 |

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।