Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Asia Cup 2025: भारत ने मलेशिया को चटाई धूल, कप्तान हरमनप्रीत का 250वां मैच बना यादगार

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 09:30 PM (IST)

    राजगीर में खेले गए एशिया पुरुष हॉकी के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 4-1 से हराया। हरमनप्रीत सिंह का यह 250वां मैच था। मनप्रीत सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पहले मलेशिया ने बढ़त बनाई लेकिन भारत ने शानदार वापसी की। पेनल्टी कार्नर का भारत ज्यादा लाभ नहीं उठा पाया।

    Hero Image
    भारत ने रोका मलेशिया का विजयरथ। (फोटो- सौ. हॉकी इंडिया)

    जागरण संवाददाता, राजगीर। एशिया पुरुष हॉकी के सुपर-4 में गुरुवार को मलेशिया का विजयरथ भारत ने रोक दिया। अबतक लगातार चार मुकाबले जीत चुकी मेहमान टीम को राजगीर खेल परिसर में मेजबानों ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के 250वें मैच को यादगार बनाते हुए 4-1 की शिकस्त दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पेनाल्टी कार्नर का लाभ न ले पाने के कारण भारत की जीत का अंतर बड़ा नहीं हो सका। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने मनप्रीत सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच दिया।

    इसके पहले पांचवें और छठे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने कजाकिस्तान को 5-1 से पराजित किया। सुपर-4 पूल में पांच बार की टूर्नामेंट विजेता कोरिया उलटफेर का शिकार हुई। वर्षा बाधित मैच में चीन ने उसे 3-0 से पराजित कर चौंकाया।

    मैच में भारत को छह और मलेशिया को एक पेनाल्टी कार्नर मिला। इसमें भारत एक का ही लाभ ले सका। मुकाबले की शुरुआत के दूसरे मिनट में मलेशिया के शाफिक हसन ने फील्ड गोल कर भारत को झटका दिया।

    दूसरे क्वार्टर में भारत की वापसी

    इसके बाद पहले क्वार्टर में दोनों टीम की रक्षापंक्ति मजबूत रही और गोल नहीं हुआ। दूसरे क्वार्टर में भारत ने वापसी कर ली। लगातार मिले चार पेनाल्टी कार्नर में चौथे का लाभ लेकर मनप्रीत सिंह ने गोल दाग 1-1 की बराबरी कर ली।

    इसके बाद भारत आक्रामक होता गया। 19वें मिनट में सुखजीत सिंह ने शानदार फील्ड गोल दाग 2-1 की बढ़त ले ली। 24वें मिनट में शिलानंद लाकरा ने भारत के लिए फील्ड गोलकर खेल को 3-1 की बढ़त पर ला दिया।

    अमित रोहिदास ने तीसरे क्वार्टर के 38वें मिनट में फील्ड गोलकर भारत को जीत की तरफ ले जाना शुरू कर दिया। 4-1 की बढ़त लेने के बाद मेजबान देश ने तीसरे क्वार्टर में ही जीत सुनिश्चित कर ली। चौथे क्वार्टर में एक भी गोल नहीं पड़ा और भारत ने मलेशिया को 4-1 के बड़े अंतर से शिकस्त दे दी।