VIDEO: 'ईशान को बॉलिंग दो...', फैंस ने मचाया शोर; फिर बिहार के लाल ने कैप्टन को किया इशारा
Ishan Kishan: टी-20 विश्व कप फाइनल में ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 54 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और तीन शानदार कैच लपके। मैच के दौरान, दर्शकों द ...और पढ़ें
अक्षय पांडेय, पटना। टी-20 विश्वकप में ईशान किशन न केवल अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और चुस्त फील्डिंग के लिए चर्चा में रहे, बल्कि न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उनके मजाकिया अंदाज ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया।
बल्लेबाजी में रनों की बारिश और बाउंड्री पर शानदार कैच लपकने के बाद, ईशान मैदान पर पूरी तरह छाए रहे। मैच के दौरान एक दिलचस्प मोड़ तब आया, जब स्टैंड्स में बैठे दर्शक एक सुर में 'ईशान को बालिंग दो' के नारे लगाने लगे।
खेलप्रेमियों की मांग पर कैप्टन की ओर किया इशारा
खेलप्रेमियों का उत्साह देखकर ईशान खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने तुरंत कप्तान सूर्य कुमार यादव की ओर देखा और हाथ घुमाकर गेंदबाजी करने का इशारा किया, जैसे कह रहे हों, एक ओवर मुझे भी दे दो।'
ईशान की इस प्रतिक्रिया ने स्टेडियम का माहौल और भी खुशनुमा कर दिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां फैंस उनकी खेल भावना और 'कूल' रवैये की तारीफ कर रहे हैं।
हालांकि, ईशान को गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला, लेकिन उनके इस इशारे ने साफ कर दिया कि वह दबाव वाले मैचों में भी मुस्कुराते रहना जानते हैं।
मैदान पर बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण में दिखाया कमाल
परिवार के सदस्यों को खाेने के दुख के बावजूद ईशान किशन ने फाइनल मैच में शानदार पारी खेली। अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद मैदान पर उतरते ही उन्होंने हाथ खोल दिए।
25 गेंदों में चार चौके और इतने ही छक्कों के साथ उन्होंने 54 रनों की पारी खेलकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर दिया।
इसके बाद फिल्डिंग में शानदार तीन कैच पकड़कर टीम इंडिया की जीत की बुनियाद मजबूत की। रचिन रविंद्र, टीम सिफर्ट और डेरेल मिचेल को उन्होंने पैवेलियन भेजा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।