जन सुराज पार्टी की 65 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट आउट, प्रशांत किशोर बोले- अति पिछड़ा समाज को देंगे 70 टिकट
बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने 65 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है, जिससे चुनावी माहौल गरमा गया है। प्रशांत किशोर ने अति पिछड़ा समाज को 70 टिकट देने की बात कही है। जन सुराज पार्टी की इस घोषणा से बिहार की राजनीति में हलचल मची हुई है।

प्रशांत किशोर ने दूसरी लिस्ट भी जारी की
डिजिटल डेस्क, पटना। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव के सियासी दंगल में प्रशांत किशोर की एंट्री से माहौल बहुत ही गर्म हो गया है। उनकी पार्टी जन सुराज ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 65 प्रत्याशियों के नाम हैं। प्रशांत किशोर ने अति पिछड़ा समाज को 70 टिकट देने की बात कही है। जन सुराज पार्टी की इस घोषणा से बिहार की राजनीति में हलचल मची हुई है।
भागलपुर से लडेंगे अभयकांत झा
प्रशांत किशोर ने बिहार के सामाजिक-राजनीतिक जीवन में सबसे विध्वंसकारी भागलपुर दंगा को बताया। कहा कि अभय कांत झा दंगा पीड़ितों का केस लगभग नि:शुल्क लड़े। 850 परिवारों को बचाया, उनका पुनर्वास कराया और मुआवजा दिलाया। वे लोग मेरठ भाग रहे थे, उनके भागलपुर में रहने की व्यवस्था कराई। बड़े-बड़े दल और नेता गए, लेकिन वे राजनीति में कदम नहीं रखे। आज जसुपा में आए हैं, तो बिहार में बदलाव के लिए ही आए है।
पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी भी आए जन सुराज पार्टी में
रामचंद्र सहनी बोले कि 2005 से 2010 तक मंत्री रहे, जबकि 2020 तक विधायक रहे। उम्र के कारण 2020 में भाजपा ने टिकट नहीं दिया, फिर भी पार्टी का काम करते रहे। अब प्रशांत किशोर की बातें पसंद आ रहीं। सुगौली में जन सुराज पार्टी कमजोर है। उसे मजबूत करेंगे और जन सुराज पार्टी का गढ़ बनाएंगे। प्रशांत किशोर बोले कि तीन वर्ष के प्रयास के बाद भी सहनी को सहमत नहीं कर पाए थे, लेकिन आज आए हैं।
जन सुराज पार्टी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची में 65 नाम
- 19 सुरक्षित एक अनुसूचित जनजाति
- 46 सामान्य श्रेणी
- 14 अति-पिछड़ा, चार मुसलमान
- ईबीसी : 10
- अल्पसंख्यक : 14
- सामान्य श्रेणी की हरनौत सीट से अनुसूचित जाति का प्रत्याशी। कमलेश पासवान बने प्रत्याशी।
दूसरी सूची के प्रमुख उम्मीदवार
- 1 पश्चिमी चंपारण 6 नौतन संतोष चौधरी
- 2 पूर्वी चंपारण 10 रक्सौल कपिलदेव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल
- 3 पूर्वी चंपारण 12 नरकटिया लाल बाबू यादव
- 4 पूर्वी चंपारण 15 केसरिया नाज अहमद खान उर्फ पप्पू खान
- 5 पूर्वी चंपारण 16 कल्याणपुर डॉ मंतोष सहनी
- 6 पूर्वी चंपारण 20 चिरैया संजय सिंह
- 7 शिवहर 22 शिवहर नीरज सिंह8 सीतामढी 23 रीगा कृष्ण मोहन
- 9 सीतामढी 24 बथनाहा (एससी) डॉ नवल किशोर चौधरी
- 10 सीतामढी 27 बाजपट्टी आजम हुसैन अनवर
- 11सीतामढ़ी 28सीतामढ़ी जियाउद्दीन खान
- 12मधुबनी 31हरलाखी रत्नेश्वर ठाकुर
- 13 मधुबनी 37 राजनगर (एससी) डॉ. सुरेंद्र कुमार दास
- 14 मधुबनी 38 झंझारपुर केशव भंडारी
- 15 सुपौल 42 पिपरा इंद्रदेव साह
- 16 सुपौल 44 त्रिवेणीगंज (अजा) प्रदीप राम
- 17 अररिया 46 नरपतगंज जनार्दन यादव
- 18 किशनगंज 53 ठाकुरगंज मो एकरामुल हक
- 19 पूर्णिया 58 कसबा इत्तेफाक आलम उर्फ मुन्ना
- 20 पूर्णिया 59 बनमनखी (एससी) मनोज कुमार ऋषि
- 21 पूर्णिया 60 रूपौली आमोद कुमार
- 22कटिहार 63 कटिहार डॉ. गाजी शारिक23कटिहार 64कदवा मो.शहरयार
- 24कटिहार 65 बलरामपुर असहाब आलम
- 25 कटिहार 67 मनिहारी (एसटी) बब्लू सोरेन
- 26 कटिहार 69 कोरहा (एससी) निर्मल कुमार राज
- 27 मधेपुरा 72 सिंहेश्वर (अजा) प्रमोद कुमार राम
- 28 मधेपुरा 73 मधेपुरा शशि कुमार यादव
- 29 सहरसा 74 सोनबर्षा (एससी) सत्येन्द्र हाजरा
- 30 दरभंगा 78 कुशेश्वर आस्थान(एससी) शत्रुधन पासवान
- 31. दरभंगा 79 गौरा बौराम डॉ. इफ्तकार आलम
- 32. दरभंगा 85 बहादुरपुर आमिर हैदर
- 33. सिवान 110 बड़हरिया डॉ. शहनवाज
- 34. सिवान 111 गोरियाकोठी एजाज अहमद सिद्दीकी
- 35. सारण 116 तरैया सत्येंद्र कुमार साहनी
- 36. वैशाली 127 राजा पकड़ (अनुसूचित जाति) मुकेश कुमार राम
- 37. वैशाली 129 महनार डॉ. राजेश चौरसिया
- 38. वैशाली 130 पटेढ़ी (अनुसूचित जाति) दशई चौधरी
- 39. समस्तीपुर 132 वारिसनगर सत्य नारायण उर्फ प्रदीप साहनी
- 40. समस्तीपुर 134 उजियारपुर दुर्गा प्रसाद सिंह
- 41. समस्तीपुर 139 रोसड़ा (अनुसूचित जाति) रोहित पासवान
- 42. समस्तीपुर 140 हसनपुर इंदु गुप्ता
- 43. बेगूसराय 141 चेरिया बरियारपुर डॉ. मृत्युंजय
- 44. बेगूसराय 147 बखरी (अनुसूचित जाति) डॉ. संजय कुमार पासवान
- 45. खगड़िया 148 अलौली (अनुसूचित जाति) अभिषंक कुमार
- 46. भागलपुर 155 कहलगांव मंजर आलम
- 47. भागलपुर 156 भागलपुर अभय कांत झा
- 48. मुंगेर 164 तारापुर डॉ. संतोष सिंह
- 49. मुंगेर 166 जमालपुर लल्लन जी यादव
- 50. लखीसराय 167 सूर्यगढ़ा अमित सागर
- 51. नालंदा 174 इस्लामपुर तनुजा कुमारी
- 52. नालंदा 177 हरनौत कमलेश पासवान
- 53. पटना - बाढ़ 180 बख्तियारपुर बंलमिकी सिंह
- 54. पटना - ग्रामीण 188 फुलवारी (अनुसूचित जाति) प्रो. शशिकांत प्रसाद
- 55. पटना - ग्रामीण 189 मसौढ़ी (अनुसूचित जाति) राजेश्वर मांझी
- 56. भोजपुर 192 संदेश राजीव रंजन सिंह
- 57. बक्सर 200 बक्सर तथागत हर्षवर्धन
- 58. बक्सर 201 डुमरांव शिवांग विजय सिंह
- 59. बक्सर 202 राजपुर (अनुसूचित जाति) धनंजय पासवान
- 60. कैमूर (भभुआ) 206 चैनपुर हेमंत चौबे
- 61. रोहतास 211 नोखा डीएसपी-नस्रुल्लाह खान
- 62. औरंगाबाद 222 कुटुम्बा (अनुसूचित जाति) श्याम बली राम उर्फ महाबली पासवान
- 63. गया 228 बराचट्टी (अनुसूचित जाति) इर. हेमंत पासवान
- 64. गया 231 टिकारी डॉ. शशि यादव
- 65. गया 234 वजीरगंज संतोष कुमार
लिस्ट में प्रशांत किशोर का नाम नहीं
पहली लिस्ट की तरह ही दूसरी लिस्ट में ध्यान देने वाली बात है कि इसमें जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का नाम नहीं है। राघोपुर सीट को अभी खाली छोड़ा गया है। हो सकता है कि प्रशांत किशोर इस सीट से लड़ सकते हैं। पहली लिस्ट में 51 और दूसरी लिस्ट में 65 नाम के साथ अब तक कुल 116 सीटों से प्रत्याशियों के नाम का एलान हो चुका है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।