Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: नीतीश कुमार के करीबी के घर मीटिंग, मौजूद रहे 6 सीनियर लीडर; हो गया बड़ा फैसला

    Updated: Thu, 11 Sep 2025 08:02 PM (IST)

    जदयू प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में 2025 के चुनावों के लिए रणनीति पर चर्चा हुई। 2025 में 225 फिर से नीतीश के संकल्प पर ध्यान केंद्रित किया गया। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और नीतीश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। महिला रोजगार योजना और मुफ्त बिजली योजना को महत्वपूर्ण बताया गया।

    Hero Image
    जदयू की संगठनात्मक बैठक में पार्टी की आगामी कार्ययोजना पर विमर्श

    राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू प्रदेश कार्यालय मे गुरुवार को पार्टी संगठन से जुड़ी एक बैठक में आगामी कार्ययोजना पर विमर्श किया गया। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी शामिल हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान ‘‘2025 में 225 फिर से नीतीश’’ के संकल्प को केंद्र में रख पार्टी की कार्ययोजना और रणनीतियों पर चर्चा हुई।

    यह विमर्श हुआ कि बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को सशक्त बनाने, जमीनी स्तर पर समन्वय को मजबूती प्रदान करने और नीतीश सरकार की 20 वर्षों की उपलब्धियों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।

    जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना गरीबी उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें गरीबी के दुष्चक्र से बाहर निकालने में सक्षम सिद्ध होगी।

    125 यूनिट तक की मुफ्त बिजली योजना को गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ा आर्थिक राहत कदम बताते हुए कहा कि इससे उनके जीवन यापन में विशेष सहूलियत आई है। अतः पार्टी के हर कार्यकर्ता इन उपलब्धियों एवं अन्य विकास निर्णयों की सटीक जानकारी हर मतदाता तक पहुंचाएं।

    बैठक में विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता सह पार्टी कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व सांसद सह अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंदेशवर प्रसाद चंद्रवंशी, प्रो नवीन आर्य चंद्रवंशी, बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल व अनिल कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

    प्रदेश में सरकार चलाएगी स्वच्छ नारी सशक्त परिवार अभियान

    दूसरी ओर, राज्य सरकार 17 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच राज्य में स्वच्छ नारी, सशक्त परिवार अभियान चलाएगी। अभियान के तहत सभी श्रेणी और स्तर के अस्पतालों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे। जिनमें महिलाओं को विभिन्न तरह की स्वास्थ्य जांच की सुविधा दी जाएगी।

    स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने गुरुवार को सभी जिलाधिकारियों और सिविल सर्जनों को पत्र लिखकर इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने जारी पत्र में कहा है कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के पोषण माह के साथ यह अभियान चलेगा। जिसके तहत महिलाओं को विशेषज्ञ सेवाओं सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

    आयोजन के लिए डाक्टरों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। इस दौरान प्रसव पूर्व देखभाल परामर्श तथा मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड भी बांटे जाएंगे। मधुमेह, मुंह का कैंसर, स्तन कैंसर, गर्भाशय कैंसर, शारीरिक कमजोरी, किशोरियों-महिलाओं की अनिमिया जांच होगी और बच्चों का टीकाकरण भी होगा।

    शिविर में राज्य के हर परिवार की महिलाओं के साथ-साथ महिला जन प्रतिनिधि, जीविका, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, आशा कार्यकर्ता तथा कन्या विद्यालय की छात्राओं की स्वासथ्य जांच का लक्ष्य है। अभियान की सफलता के लिए शिक्षा और पंचायती राज समेत अन्य विभागों से सहयोग लिया जाएगा। जीविका दीदियां और आंगनबाड़ी सेविकाएं स्वास्थ्य जांच के लिए महिलाओं को प्रेरित करेंगी।