उमेश कुशवाहा बोले- तेजस्वी को विधि-व्यवस्था पर बोलने का अधिकार नहीं, लालू-राबड़ी राज में बिहार में था भय का माहौल
जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने तेजस्वी यादव पर विधि-व्यवस्था को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी के शासनकाल में बिहार भय और अस ...और पढ़ें

तेजस्वी यादव को विधि-व्यवस्था पर बोलने का अधिकार नहीं: जदयू
राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को विधि-व्यवस्था पर बोलने का अधिकार नहीं है। जिनके माता-पिता के शासनकाल में पूरा प्रदेश भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को विवश था।
माताएं-बहनें सत्ता-पोषित अपराधियों के डर से घर की चौखट पार नहीं करती थीं, जातीय नरसंहारों से पूरा प्रदेश रक्तरंजित था और अपहरण व फिरौती के आतंक के कारण डाक्टर, इंजीनियर सहित अनेक संभ्रांत पेशेवर वर्ग के लोग अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए पलायन करने को मजबूर थे।
सूबे की जनता वह दौर कभी नहीं भूल सकती, जब मुख्यमंत्री आवास में अपहरण की डील और फिरौती की रकम तय होती थी। उन्हें आज ला-एंड-आर्डर के मुद्दे पर नीतीश सरकार को नसीहत देने से पहले अपने अतीत के काले अध्यायों को पलटकर देखना चाहिए।
जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में वर्ष 2005 से ही राज्य सरकार ने अपराध के विरुद्ध ‘जीरो टालरेंस’ की नीति को पूरी सख्ती के साथ लागू किया है।
सुशासन की इस नीति के तहत कानून का राज स्थापित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है, जिसमें अपराधी की पहचान या प्रभाव की परवाह किए बिना उसके विरुद्ध त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।
यह भी पढ़ें- नए वित्तीय वर्ष से लागू होगी वीबी-जी राम जी योजना, चार श्रेणियों में मिलेगा 125 दिन रोजगार
यह भी पढ़ें- पटना के बादशाही नाला की होगी 1.29 करोड़ रुपए से सफाई, जलजमाव की समस्या से मिलेगी मुक्ति
यह भी पढ़ें- आय से अधिक संपत्ति मामले में निगरानी ब्यूरो ने कार्यपालक अभियंता को दबोचा, दरभंगा समेत कई ठिकानों पर छापेमारी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।