Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: 'मुंगेरी लाल की तरह हसीन सपने देख रहे लालू प्रसाद', राजद चीफ पर जदयू का तीखा हमला

    Updated: Tue, 07 Oct 2025 06:42 PM (IST)

    जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे मुंगेरी लाल जैसे सपने देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार अब अपराध और भ्रष्टाचार के उस दौर में नहीं लौटना चाहता जो लालू-राबड़ी शासनकाल में था। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई ऊंचाइयां छुई हैं और एनडीए चुनाव में जीत हासिल करेगी।

    Hero Image
    मुंगेरी लाल की तरह हसीन सपने देख रहे लालू प्रसाद : जदयू

    राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) इन दिनों मुंगेरी लाल की तरह हसीन सपने देख रहे हैं। सपने ऐसे हैं जो कभी हकीकत में नहीं बदलने वाले।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने आगे कहा, बिहार अब उस दौर में लौटना नहीं चाहता, जब अपराधियों को सत्ता का खुला संरक्षण प्राप्त था, अराजकता और भ्रष्टाचार चरम पर था, और शासन तंत्र पूरी तरह से पंगु बन चुका था। लालू-राबड़ी का 15 वर्षों का शासन बिहार के इतिहास का काला अध्याय के रूप में दर्ज रहेगा।

    जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिन्होंने अपने शासनकाल में बिहार को विनाश के गड्ढे में धकेलकर केवल परिवारवाद को प्राथमिकता दी, उन्हें आज राज्य की तेज प्रगति रास नहीं आ रही है।

    कुशवाहा ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नयी ऊंचाइयां हासिल की हैं। यही कारण है कि विकास-विरोधी और भ्रष्टाचार में लिप्त लालू परिवार की बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है।

    नीतीश कुमार के नेतृत्व में जीत की नई पटकथा लिखेगा एनडीए : जदयू

    चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को कहा कि एनडीए की चुनावी तैयारियां हर मोर्चे पर पूरी तरह पुख्ता हैं। जिला और विधानसभा स्तरीय सम्मेलनों के माध्यम से बूथ स् तक सभी कार्यकर्ताओं को संगठित किया गया है, जिससे विपक्ष का मनोबल पहले से ही धराशायी हो चुका है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में जीत की नयी पटकथा लिखेगा एनडीए।

    जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनावी रणभूमि में उतरने के लिए एनडीए के पांचों दलों के कार्यकर्ता उत्साह और आत्मविश्वास से भरे हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए 14 नवंबर को जीत की नयी पटकथा लिखने के लिए पूरी तरह तैयार है। बीते 20 वर्षों में नीतीश कुमार ने बिहार का कायाकल्प किया, समाज के सभी वर्गों का विकास किया और कानून का राज स्थापित कर एक भयमुक्त माहौल सुनिश्चित किया। यही वजह है कि जनता का मन-मिजाज पूरी तरह एनडीए के पक्ष में है।

    यह भी पढ़ें- Bihar NDA Seat Sharing: जदयू को मिल सकती हैं 105 सीटें, अब चिराग पासवान का क्या होगा?