Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: चिराग पासवान की पार्टी ने कर दी इतनी सीटों की डिमांड, NDA में सीट बंटवारा फंसाएगा पेंच!

    Updated: Thu, 28 Aug 2025 08:28 PM (IST)

    लोक जनशक्ति पार्टी (रा) ने स्पष्ट किया है कि उन्हें एनडीए के घटक के रूप में बिहार विधानसभा में 43 से कम सीटें मंजूर नहीं हैं। पार्टी सांसद अरुण भारती ने सोशल मीडिया पर सीटों की संख्या 43 से 135 के बीच होने की बात कही। उन्होंने 2025 के चुनाव को LJP(R) के लिए ऐतिहासिक बताया क्योंकि वे जद(यू) के साथ गठबंधन करेंगे।

    Hero Image
    चिराग पासवान की पार्टी ने कर दी इतनी सीटों की डिमांड। (जागरण)

    राज्य ब्यूरो, पटना। साथ या अलग चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच गुरुवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रा) ने साफ कर दिया कि एनडीए के घटक के रूप में उसे विधानसभा की 43 से कम सीटें नहीं चाहिए।

    पार्टी के सांसद और प्रधान महासचिव अरुण भारती ने हालांकि सीटों की सही संख्या नहीं बताई। लेकिन, अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंट पर लिखा-सीटों की संख्या 43 और 135 के बीच होनी चाहिए।

    भारती ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि लोक जनशक्ति पार्टी की स्थापना वर्ष 2000 में हुई थी। तब से अब तक पार्टी ने कभी भी बिहार विधानसभा चुनाव JD(U) के साथ नहीं लड़ा।

    2025 का विधानसभा चुनाव LJP(R) के लिए ऐतिहासिक

    यही कारण है कि 2025 का विधानसभा चुनाव LJP(R) के लिए ऐतिहासिक होगा, क्योंकि पहली बार LJP(R) - JD(U) के साथ गठबंधन में चुनाव मैदान में उतरेगी।

    2015 में पार्टी ने NDA के साथ मिलकर 43 सीटों पर चुनाव लड़ा और 2020 में 137 सीटों पर चुनाव लड़ा। 2000 से लेकर 2025 तक हमारे नेता चिराग पासवान जी के नेतृत्व में पार्टी लगातार मजबूत हुई है।

    इसी पृष्ठभूमि में आगामी चुनाव में, मेरी व्यक्तिगत राय में, NDA के भीतर सीट बंटवारे का LJP(R) के लिए सम्मानजनक आंकड़ा इन्हीं दोनों सीटों के आंकड़े के बीच का होना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें