Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'बिखराव की कगार पर महागठबंधन', चिराग पासवान बोले- NDA 14 नवंबर को मनाएगी दीवाली

    Updated: Mon, 20 Oct 2025 01:01 PM (IST)

    लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने महागठबंधन को बिखराव की कगार पर बताया है। उन्होंने कहा कि एनडीए 14 नवंबर को दीवाली मनाएगा, जो उनकी एकता का प्रतीक होगा। चिराग ने बिहार के विकास के लिए एनडीए के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई। 

    Hero Image

    चिराग पासवान ने महागठबंधन पर कसा तंज। (जागरण)

    डिजिटल डेस्क, पटना। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए लोगों को दीवाली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि इस बार त्योहारों का एक संगम तैयार हुआ है, जहां एक तरफ दीवाली है तो वहीं दूसरी तरफ छठ का इंतजार किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगे उन्होंने कहा कि इस बीच एक और महापर्व, लोकतंत्र का महापर्व भी चल रहा है। इस बार की दीवाली को प्रधानमंत्री ने GST में सुधार करके और खुशनुमा कर दिया है।

    चिराग पासवान ने कहा कि NDA के नेताओं की दीवाली 14 नवंबर को मनेगी। जब प्रचंड जीत के साथ हम एक बार फिर बिहार में डबल इंजन की सरकार बनाएंगे और अगले 5 साल बिहार के स्वर्णिम काल के तौर पर होंगे जहां सही मायनों में बिहार विकसित राज्य बनता हुआ दिखेगा।

    बिखराव की कगार पर महागठबंधन

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर कहा कि मैंने अपने जीवन काल में कभी इस तरह का चुनाव नहीं देखा जहां पर इतना बड़ा गठबंधन इस तरह के बिखराव की कगार पर आ गया है।

    उन्होंने कहा कि अब तक सीटों की संख्या तक महागठबंधन तय कर पाया है। राजनीति में मैत्रीपूर्ण संघर्ष जैसा कुछ नहीं होता है, यदि अपना चुनाव जीतने के लिए आप अपने ही नेताओं पर आरोप लगा रहे हैं तो आप कैसे मान सकते हैं कि दूसरी विधानसभा में इसका असर नहीं पड़ेगा?

    चिराग ने तंज कसते हुए कहा कि एसी कमरों में बैठकर यदि इन नेताओं को लगता है कि हम मिल जाएंगे तो कार्यकर्ता भी मिल जाएंगे तो ऐसा नहीं होता है। जो कार्यकर्ता उनके लिए निचले स्तर पर लड़ रहा है वह कैसे एक साथ आ पाएगा?

    महागठबंधन ने कहीं न कहीं खुद अपना पूरा नुकसान किया है। NDA पहली ही मजबूती से आगे बढ़ रहा था लेकिन अब महागठबंधन ने खुद कई सीटों पर हमारी मुश्किल आसान कर दी है।