Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वोटर अधिकार मार्च LIVE: डाक बंगला पहुंचे राहुल गांधी, वोटर अधिकार रैली को करेंगे संबोधित

    Updated: Mon, 01 Sep 2025 12:28 PM (IST)

    राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के तहत पटना में पदयात्रा होगी जिसमें तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के नेता शामिल होंगे। गांधी मैदान से शुरू होकर डाकबंगला चौराहा तक मार्च की अनुमति है लेकिन कांग्रेस आंबेडकर पार्क तक जाना चाहती है। प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की है क्योंकि पहले भी कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में टकराव हो चुका है।

    Hero Image
    राहुल गांधी की बिहार यात्रा का समापन आज

    डिजिटल डेस्क, पटना। 'वोटर अधिकार यात्रा' पर 16 दिनों तक बिहार की परिक्रमा कर चुके राहुल गांधी की आज पटना में पदयात्रा होनी है। इसमें राजद नेता तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेता-कार्यकर्ता सहभागी शामिल हो रहे हैं। महागठबंधन ने इसे 'वोटर अधिकार मार्च' नाम दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी समेत महागठबंधन के तमाम नेता डाक बंगला में बनाए गए मंच पर पहुंच गए हैं। जहां से वह सभा को संबोधित करेंगे।

    डाक बंगला में सभा स्थल पर पहुंचे राहुल गांधी

    डाक बंगला में सभा स्थल पर पहुंचे राहुल गांधी

    रैली में शामिल होने के लिए आई भीड़ के बेकाबू होने की खबर है। भीड़ ने सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की है। पुलिस व्यवस्था संभालने की कोशिश कर रही है

    इससे पहले राहुल गांधी गांधी मैदान पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं का जोश हाई था। चारो तरफ 'वोट चोर गद्दी छोड़' के नारे लगे।

    Voter adhikar march

    गांधी मैदान पहुंचे राहुल गांधी

    डाकबंगला चौराहा पर इसी मंच से सम्बोधित करेंगे इंडिया गठबंधन के नेता

    डाकबंगला चौराहा पर इसी मंच से सम्बोधित करेंगे इंडिया गठबंधन के नेता

    एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने अपने नेताओं का स्वागत किया। बस थोड़ी देर में यात्रा शुरू होने वाली है। 16 दिवसीय ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ आज पटना में संपन्न होगी।

    पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस के वरिष्ट नेताओं ने किया स्वागत

    voter adhikar yatra

    वोटर अधिकार मार्च में शामिल होने पटना पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे

    Voter adhikar march

    वोटर अधिकार मार्च में शामिल होने आए सीपीआई के महासचिव डी राजा समेत सीपीआई कार्यकर्ता

    Voter adhikar march

    वोटर अधिकार मार्च में शामिल होने जनशक्ति भवन से गांधी मैदान की ओर निकले CPI के कार्यकर्ता

    गांधी मैदान में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ मार्च की शुरुआत होनी है। राहुल की इच्छा उच्च न्यायालय के निकट आंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ मार्च के समापन का है, लेकिन प्रशासन ने वहां तक जाने की अनुमति नहीं दी है। इसका कारण उच्च न्यायालय का आदेश है।

    आदेश के अनुसार डाकबंगला चौराहा तक ही मार्च हो सकता है। हालांकि, कांग्रेस आंबेडकर पार्क तक मार्च के लिए अडिग है। वहां राहुल और तेजस्वी आदि की इच्छा नुक्कड़-सभा को संबोधित करने की भी है।

    महागठबंधन के स्तर पर इसके लिए पूरी तैयारी है। गांधी मैदान से लेकर आंबेडकर पार्क तक होर्डिंग-बैनर टांग दिए गए हैं। दूसरी ओर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन तैयार है।

    तीन दिन पहले कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए टकराव भी हो चुका है। ऐसे में प्रतिबंधित क्षेत्र में मार्च से अतिरिक्त तनाव की आशंका प्रबल है। जिला प्रशासन ने ट्रैफिक रूट भी जारी किया है। गांधी मैदान के चारों ओर आटो व ई रिक्शा के परिचालन पर रोक है।

    comedy show banner
    comedy show banner