Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नालंदा में सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर जमादार ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में सन्नाटा

    Updated: Tue, 14 Oct 2025 11:37 AM (IST)

    राजगीर थाना परिसर में एक जमादार ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक, सुमन तिर्की, डायल 112 में सअनि के पद पर थे। घटना थाना बैरक की छत पर हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक है।

    Hero Image

    संवाद सहयोगी,राजगीर। राजगीर थाना थाना परिसर स्थित पुलिस बैरक की छत पर एक जमादार ने अपने ही सर्विस रिवॉल्वर से कनपटी में गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना से पूरे पुलिस महकमे में सन्नाटा पसर गया।


    थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत घाघरा थाना क्षेत्र के बिहार भटौली गांव निवासी सुशील तिर्की के पुत्र सुमन तिर्की (42 वर्ष) के रूप में हुई है। वे राजगीर थाना में डायल 112 (ईआरएसएस) में सअनि (सहायक उप निरीक्षक) के पद पर तैनात थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे सुमन तिर्की ने थाना बैरक की छत पर जाकर अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना की सूचना मिलते ही राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह, एफएसएल की टीम तथा पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, पर पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

    स्थानीय पुलिसकर्मियों के अनुसार, सुमन तिर्की अपने काम में निपुण और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। अचानक इस तरह का कदम उठाना सभी को स्तब्ध कर गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।