Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: कार्यकर्ता सम्मेलन से बिगुल फूंक रहा NDA, दिलीप जायसवाल बोले- राजनीति में लोगों की बढ़ेगी सहभागिता

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 06:30 AM (IST)

    राजग ने तीसरे चरण में कई विधानसभा क्षेत्रों में संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जिसमें एनडीए सरकार बनाने का नारा बुलंद किया गया। दिलीप जायसवाल ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि वे महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार के लोग जंगलराज की वापसी नहीं होने देंगे। शाहनवाज हुसैन ने लोगों से जंगलराज के समर्थकों से सावधान रहने की अपील की।

    Hero Image
    कार्यकर्ता सम्मेलन से बिगुल फूंक रही NDA। (फोटो जागरण)

    राज्य ब्यूरो, पटना। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से तीसरे चरण में रविवार को केवटी, बड़हरा, कुटुंबा, बेगूसराय सहित कई विधानसभा क्षेत्रों में संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।

    सम्मेलन में घटक दलों के वरिष्ठ नेता सम्मिलित एवं आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर एनडीए सरकार के नारे को बुलंद किया।

    शृंखला में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल केवटी एवं जाले में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जाले के सम्मेलन पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे एवं पूर्व विधायक व प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।

    इस दौरान जायसवाल ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि विपक्ष केवल महिलाओं का अपमान कर रही है बल्कि बिहार के लोगों को भी गाली दे रही है।

    अब डबल इंजन सरकार एवं राजग का लक्ष्य आधी आबादी की राजनीतिक में सहभागिता बढ़ाने के साथ ही राजपाट का दायित्व भी सौंपने की तैयारी है।

    उन्होंने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि विपक्ष अभी से हवा में उड़ गया है। एनडीए के पास नेता भी और विकसित बिहार बनाने को लेकर जज्बा और नीयत भी है। हमने बिहार में विकास कर के दिखाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के लोग जंगलराज की नहीं होने देंगे वापसी

    उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कुटुंबा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह वह क्षेत्र है जब बिहार में गुंडाराज और जंगलराज को सबसे अधिक झेला है।

    अब डबल इंजन की सरकार में इस क्षेत्र में विकास की हवा पहुंची है। अब कभी बिहार के लोग जंगलराज की वापसी नहीं होने देंगे।

    बड़हरा में कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री हरि सहनी, एमएलसी संजय सिंह एवं प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तो शाहपुर में मंत्री संतोष सिंह, अनिल शर्मा और राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा तथा जोकीहाट में मंत्री रेणु देवी और कृष्ण कुमार ऋषि ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।

    एकमा में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री केदार गुप्ता, एमएलसी अनिल शर्मा, कुचायकोट में मंत्री कृष्णनंदन पासवान और जनक सिंह, महनार में पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा तथा फुलपरास में वीरेंद्र पासवान और अरुण शंकर ने कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया।

    कसबा में पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन एवं प्रमोद चन्द्रवंशी और अलौली में मंत्री संजय सरावगी एवं हरिभूषण ठाकुर ने विधानसभा में संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।

    शाहनवाज ने कहा कि जतना अब विकसित बिहार की ओर देख रही है लेकिन आज भी जंगलराज के पुरोधा के पुत्र फिर से प्रदेश में वही गुंडाराज लाने के लिए व्यग्र हैं। कई तरह के सब्जबाग दिखा रहे हैं। उन्होंने लोगों से ऐसे लोगों से सचेत रहने की अपील की।