Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बिहार में खुशी की लहर; CM नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने दी बधाई

    Updated: Sun, 14 Dec 2025 06:31 PM (IST)

    BJP New National President: भारतीय जनता पार्टी ने नितिन नबीन (Nitin Nabin) को अपना नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। बिहार सरकार में मं ...और पढ़ें

    Hero Image

    नितिन नबीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष। (जागरण)

    डिजिटल डेस्क, पटना। भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (BJP National President) के नाम का एलान कर दिया है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा ने यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और वह अब जेपी नड्डा का स्थान लेंगे। भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने उनकी नियुक्‍त‍ि की घोषणा की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार की राजनीति में नितिन नबीन एक जाना-पहचाना नाम हैं। दिग्‍गज भाजपा नेता व विधायक रहे नवीन किशोर सिन्‍हा के पुत्र नितिन नबीन बांकीपुर विधानसभा से लगातार पांचवीं बार विधायक चुन गए हैं।

    पार्टी में उनका महत्‍व इस बात से समझा जा सकता है कि 20 नवंबर को जब नीतीश कुमार ने 10वीं पर मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली तो उन्‍हें भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

    बिहार के मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बिहार के बड़े नेताओं की प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई है।

    सीएम नीतीश कुमार ने दी बधाई

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि बिहार के रहने वाले नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

    उन्होंने कहा कि वह पांचवीं बार विधायक निर्वाचित हुए हैं और हमारे साथ मंत्रिमंडल में ऊर्जावान सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे हैं। नितिन नबीन एक समर्पित और अनुशासित राजनीतिज्ञ हैं।

    मुझे उम्मीद है कि उनकी इस नई जिम्मेदारी से भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती मिलेगी। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना है। मुख्यमंत्री ने नितिन नवीन से दूरभाष पर वार्ता कर भी उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।

    मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा- ऐतिहासिक दिन

    बिहार भाजपा अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, "आज भाजपा के लिए बहुत ऐतिहासिक दिन है कि बिहार के एक नेता को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है... मैं नितिन नबीन को बधाई देता हूं।

    डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दी बधाई

    वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कहा, "मैं भाजपा का धन्यवाद करता हूं।

    बिहार से नितिन नबीन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर मनोनीत हुए हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं...नितीन नबीन के नेतृत्व में बिहार के साथ-साथ पूरे देश में भाजपा मजबूती के साथ खड़ी होगी।

    बिहार का नेता बना राष्ट्रीय अध्यक्ष

    भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कहा, "बिहार का एक नेता भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बना है, यह खुशी की बात है...भाजपा की जो संस्कृति है, उसपर देश बहुत विश्वास कर रहा है...मैं नितिन नबीन को बधाई देता हूं।

    आरजेडी नेता बोले- बीजेपी का अंदरूनी मामला


    बिहार के मंत्री नितिन नवीन को बीजेपी का नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट बनाए जाने पर RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "यह बीजेपी का अंदरूनी मामला है। नितिन नवीन बिहार की मिट्टी के बेटे हैं। वह बिहार सरकार में मंत्री हैं, इसलिए एक बिहारी होने के नाते मैं उन्हें बधाई देता हूं... नितिन नवीन अपने सरल और विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते हैं और मेहनती कार्यकर्ता रहे हैं... यह बिहार के लोगों के लिए खुशी की बात है।"

    यह भी पढ़ें- नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, जेपी नड्डा की लेंगे जगह