Nitish Kumar Shapath Grahan LIVE: नीतीश कुमार लेंगे सीएम पद की शपथ, ये विधायक बनेंगे मंत्री
Nitish Kumar Oath Taking Ceremony LIVE News: नीतीश कुमार आज 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पटना के गांधी मैदान में सुबह 11:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।

नीतीश कुमार 10वीं बार बनेंगे सीएम। (जागरण)
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar CM Nitish Kumar Oath Ceremony LIVE: नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ आज 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पटना के गांधी मैदान में सुबह 11.30 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व कई केंद्रीय मंत्रियों सहित एनडीए शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन जाकर अपने पद से त्याग पत्र दिया और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। बुधवार को राजनीतिक गहमागहमी के बीच जदयू और भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। नीतीश कुमार जदयू विधायक दल के नेता चुने गए। इधर, भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी और उप नेता के रूप में विजय कुमार सिन्हा के नाम पर मुहर लगी।
Nitish Kumar Oath Ceremony Live: गांधी मैदान में अभी से जुटने लगी लोगों की भीड़
-1763610935372.webp)
Nitish Kumar Oath Ceremony Live: अशोक चौधरी, रामकृपाल यादव सहित इन नेताओं के पास पहुंचा फोन
आज सीएम नीतीश कुमार 10 वीं बार सीएम बनेंगे। वहीं, मंत्री पद की शपथ के लिए अशोक चौधरी, रामकृपाल यादव, संजय टाइगर, दीपक प्रकाश को फोन आ चुका है। मंगल पांडेय और श्रेयसी सिंह को भी फोन आ चुका है।
Nitish Kumar Oath ceremony Live: शपथ ग्रहण के लिए मंच सजकर हुआ तैयार

शपथ ग्रहण के लिए मंच सजकर तैयार
Nitish Kumar Oath Ceremony Live: 10 सर्वश्रेष्ठ राज्य के लिस्ट में बिहार को खड़ा करना हमारा संकल्प- राजीव रंजन प्रसाद
JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, "...आज नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में NDA की सरकार का गठन होने जा रहा है। आज के शपथ ग्रहण के बाद हमारा संकल्प है कि देश के 10 सर्वश्रेष्ठ राज्य के लिस्ट में बिहार को खड़ा करना है। इसके लिए बिहार में विकास की गंगा बहती रही है और हम लोग मिलकर नए आयाम स्थापित करेंगे…"
#WATCH पटना, बिहार: JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, "...आज नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में NDA की सरकार का गठन होने जा रहा है। आज के शपथ ग्रहण के बाद हमारा संकल्प है कि देश के 10 सर्वश्रेष्ठ राज्य के लिस्ट में बिहार को खड़ा करना है। इसके लिए बिहार में विकास की गंगा बहती रही है… pic.twitter.com/Qk7QQBDCOz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
Bihar CM Shapath Grahan: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव रहेंगे उपस्थित
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, "बिहार में ऐतिहासिक जीत NDA की हुई और आज नीतीश कुमार जी और उनके मंत्री परिषद का शपथ ग्रहण कार्यक्रम है...आज हम शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे हैं...जिस प्रकार से बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत हुई है, निश्चित रूप से उस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने का अवसर मिलेगा…"
#WATCH | रायपुर: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, "बिहार में ऐतिहासिक जीत NDA की हुई और आज नीतीश कुमार जी और उनके मंत्री परिषद का शपथ ग्रहण कार्यक्रम है...आज हम शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे हैं...जिस प्रकार से बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत हुई है, निश्चित रूप… pic.twitter.com/ta0SZBzxRZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
Bihar CM Shapath Grahan LIVE: बिहार आने वाले समय में विकसित हो रहे भारत का ग्रोथ इंजन बनेगा- केंद्रीय मंत्री
बिहार के CM के शपथ ग्रहण समारोह पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, 'बिहार के लोगों को इस नई सरकार के बनने पर बधाई...मुझे विश्वास है कि बिहार आने वाले समय में विकसित हो रहे भारत का ग्रोथ इंजन बनेगा।'
#WATCH पटना, बिहार: बिहार के CM के शपथ ग्रहण समारोह पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "बिहार के लोगों को इस नई सरकार के बनने पर बधाई...मुझे विश्वास है कि बिहार आने वाले समय में विकसित हो रहे भारत का ग्रोथ इंजन बनेगा..." pic.twitter.com/yd8Kvyv3Rc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
Nitish Kumar Oath ceremony Live: सीएम के शपथ ग्रहण के लिए चार्टर्ड प्लेन से पटना एयरपोर्ट पहुंच रहे नेता
मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पटना एयरपोर्ट पर वीवीआईपी आवाजाही तेज हो गई है। बुधवार रात से चार्टर्ड विमानों का पटना में लैंडिंग सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार देर रात तक कुल चार चार्टर्ड प्लेन पटना एयरपोर्ट पहुंचे, जिनसे कई बड़े मुख्यमंत्री और मंत्री उतरे। चार्टर्ड विमान से गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और अलग-अलग विमानों से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा मंत्री एकनाथ शिंदे पटना पहुंचे।
Bihar CM Oath Ceremony Live: भाजपा ने अपने दोनों पुराने चेहरों पर जताया भरोसा
चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भाजपा ने अपने दोनों पुराने चेहरों पर भरोसा किया है। विधानमंडल दल की बैठक में फिर से सम्राट चौधरी को नेता एवं विजय सिन्हा को उप नेता चुने जाने से यह संभावना प्रबल हो गई है कि मंत्रिमंडल के गठन में दोनों उप मुख्यमंत्री का दायित्व संभालेंगे। बिहार भाजपा के इतिहास में दिवंगत सुशील मोदी के उपरांत सम्राट एवं विजय ऐसे दूसरे एवं तीसरे नेता होंगे, जो लगातार दूसरी बार उप मुख्यमंत्री का दायित्व संभालेंगे। हालांकि, देर रात तक किसी विधायक को मंत्री पद पर शपथ लेने की सूचना नहीं दी गई।
