Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    359वें प्रकाश उत्सव की तैयारियां: नीतीश ने किया पटना साहिब का निरीक्षण, प्रकाश पुंज, सामुदायिक भवन और कंगन घाट का दौरा

    Updated: Sat, 27 Dec 2025 02:00 AM (IST)

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 359वें प्रकाश पर्व की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पटना साहिब का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रकाश पुंज, बहुद्देशीय प्रकाश क ...और पढ़ें

    Hero Image

    मुख्यमंत्री ने प्रकाश पर्व में आ रहे श्रद्धालुओं की सुविधा की तैयारी का लिया जायजा। फोटो-एक्स

    राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व समारोह को लेकर की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इससे संबंधित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने प्रकाश उत्सव के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवासन सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म स्तर पर हर एक चीज पर नजर रखा जाए ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने पटना साहिब में बनाये गये ''प्रकाश पुंज'' को भी देखा। इस दौरान उन्होंने बहुद्देशीय प्रकाश केंद्र एवं उद्यान परियोजना में प्रदर्शित सिख धर्म के आध्यात्मिक उपदेशों, प्रदर्शों एवं कलाओं का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने प्रकाश पुंज के सामने बनाए जा रहे निर्माणाधीन वाच टावर का भी निरीक्षण किया और तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

    Prakash Parv

    (फोटो-एक्स)

    उन्होंने कहा कि यह वाच टावर जब बन जायेगा तो यहां से श्रद्धालु प्रकाश पुंज को बेहतर ढंग से देख सकेंगे। वाच टावर परिसर को हरा-भरा एवं आकर्षक बनाया जा रहा है। यहां तालाब निर्माण के साथ-साथ घूमने एवं बैठने की व्यवस्था की जा रही है ताकि यहां आने वाले श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग इसका लाभ उठा सकेंगे।

    Watch Tower

    (फोटो-एक्स)

    मुख्यमंत्री ने पटना सिटी के मालसलामी में नवनिर्मित ओपी साह सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को मिलनेवाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने साफ-सफाई और सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। वहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का अभिवादन कर उनका आभार व्यक्त किया।

    इसके बाद मुख्यमंत्री कंगन घाट पहुंचे। कंगन घाट में श्रद्धालुओं के लिये बनाये गए टेंट सिटी का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि यहां मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण कराया जायेगा।

    निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रकाश पर्व के दौरान आ रहे सभी श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान रखें, उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। दुनिया भर के जो सिख श्रद्धालु हैं उनका यह महत्वपूर्ण स्थल है। बिहारवासियों के लिए तो यह गौरव की बात है कि गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज का जन्म यहीं हुआ था। यहाँ लोग बड़ी संख्या में बाहर से आ रहे हैं, वे खुश होकर यहाँ से जायें, इसका हमलोगों को ध्यान रखना है।

    निरीक्षण के दौरान जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमण्डल के आयुक्त अनिमेष पराशर, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं प्रकाश पर्व आयोजन समिति से जुड़े लोग उपस्थित थे।