Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीतीश का 'दस-का-दम'! 10वीं शपथ के साथ देश में सबसे लंबे समय तक सीएम रहने के 8वें नंबर पर पहुंचे

    Updated: Thu, 20 Nov 2025 06:54 PM (IST)

    नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की दसवीं बार शपथ ली है, जो एक रिकॉर्ड है। वे पहले से ही बिहार में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता हैं। राष्ट्रीय स्तर पर, वे सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्रियों में आठवें स्थान पर हैं। यदि वे 2030 तक पद पर बने रहते हैं, तो उनके नाम और भी रिकॉर्ड दर्ज होंगे।

    Hero Image

    नीतीश कुमार

    दीनानाथ साहनी, पटना। नीतीश कुमार ने गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की रिकॉर्ड दसवीं बार शपथ ग्रहण की। बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहकर कार्य करने का रिकॉर्ड नीतीश कुमार पहले ही अपने नाम कर चुके हैं, जो उनकी जनता के बीच अपार लोकप्रियता को दर्शाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इतना ही नहीं, देश के तमाम राज्यों के पूर्व और मौजूदा मुख्यमंत्रियों के लंबे अरसे तक कार्यकाल को भी देखें तो उसमें भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के टॉप-10 मुख्यमंत्रियों की सूची में आठवें स्थान पर हैं। वर्ष 2030 तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना कार्यकाल पूरा कर लेते हैं तो उनके नाम से कई और रिकार्ड जुड़ जाएंगे।

    पवन कुमार चामलिंग सबसे लंबे समय तक सीएम

    देश में सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड पवन कुमार चामलिंग के नाम है जो सिक्किम के मुख्यमंत्री के पद पर 24 साल 165 दिन तक रहे। उनका कार्यकाल 12 दिसंबर 1994 से 26 मई 2019 तक रहा। 

    इस कड़ी में दूसरे स्थान पर नवीन पटनायक आते हैं, जो ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में 24 साल 99 दिन काम किए। इनका कार्यकाल 5 मार्च 2000 से 12 जून 2024 तक रहा। 

    जबकि, लंबे समय तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने के मामले में ज्योति बसु तीसरे स्थान पर हैं। वो बंगाल के मुख्यमंत्री के पद पर 21 जून 1977 से 5 नवंबर 2000 तक रहे और उनका पूरा कार्यकाल 23 साल 137 दिन का रहा। 

    2000 में पहली बार सीएम बने नीतीश 

    वैसे 3 मार्च 2000 को नीतीश कुमार पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।किंतु, सदन में बहुमत नहीं होने के कारण उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। फिर वो दूसरी बार 24 नवंबर 2005 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 

    तब से वे लगातार बिहार के मुख्यमंत्री बने हुए हैं। इस बीच में सिर्फ मई 2014 से फरवरी 2015 तक जीतन राम मांझी सीएम पद पर रहे। देखा जाए तो नीतीश कुमार 19 वर्षों से कुछ समय ज्यादा मुख्यमंत्री पद पर कार्यरत हैं।

    देश के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

    1. पवन कुमार चामलिंग (सिक्किम): 12 दिसंबर 1994 से 26 मई 2019-24 साल 165 दिन
    2. नवीन पटनायक (ओडिशा) : 5 मार्च 2000 से 12 जून 2024-24 साल 99 दिन
    3. ज्योति बसु (बंगाल) : 21 जून 1977 से 5 नवंबर 2000-23 साल 137 दिन
    4. गेंगोंग अपांग (अरुणाचल): 18 जनवरी 1980 से 19 जनवरी 1999-22 साल 250 दिन
    5. लाल थनहावला (मिजोरम) : 1984 से 1998 के बीच-22 साल 60 दिन
    6. वीरभद्र सिंह (हिमाचल प्रदेश) : 1983 से 2017 के बीच-21 साल 13 दिन
    7. माणिक सरकार (त्रिपुरा): मार्च 1998 से 2018-19 साल 363 दिन
    8. नीतीश कुमार (बिहार) : नवंबर 2005 से अब तक
    9. एम. करुणानिधि (तमिलनाडु) : जनवरी 1989 से मई 2011-18 साल 362 दिन
    10. प्रकाश सिंह बादल (पंजाब)-मार्च 1970 से मार्च 1977 के बीच-18 साल 250 दिन