Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nitish Kumar: गृह मंत्रालय नहीं, तो क्‍या होगा उनके जिम्‍मे? क‍िन सात मंत्र‍ियों को दो-दो विभाग

    By Kumar RajatEdited By: Vyas Chandra
    Updated: Fri, 21 Nov 2025 06:45 PM (IST)

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बार गृह मंत्रालय नहीं संभाल रहे हैं। सबकी नज़रें इस बात पर हैं कि वे अब कौन सा विभाग संभालेंगे। उनके पास पहले से ही कई विभागों का अनुभव है, और वे हमेशा विकास कार्यों को प्राथमिकता देते आए हैं।

    Hero Image

    नीतीश कुमार के पास सामान्‍य प्रशासन समेत कई विभाग।

    राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा के सम्राट चौधरी राज्य के नए गृह मंत्री बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहली बार गृह विभाग की जिम्मेदारी से खुद को अलग कर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को यह जवाबदेही सौंपी है।

    मुख्यमंत्री के पास सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन के साथ ऐसे सभी विभाग की जिम्मेदारी है, जो किसी को आवंटित नहीं है।

    वहीं दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को राजस्व एवं भूमि सुधार के साथ खान एवं भूतत्व मंत्री बनाया गया है। शुक्रवार की शाम मुख्यमंत्री और सभी 26 मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया।

    जदयू काे वापस मिला वित्‍त विभाग

    मंत्रिमंडल सचिवालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। पूर्व की एनडीए सरकार में लंबे समय से भाजपा के पास रहे वित्त विभाग की जिम्मेदारी अब वापस जदयू को मिल गई है।

    जदयू के विजेन्द्र प्रसाद यादव को वित्त विभाग के साथ ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य न‍िषेध, उत्पाद एवं निबंधन और वाणिज्य-कर विभाग की जवाबदेही दी गई है। उनके पास सर्वाधिक पांच विभाग हैं।

    इसके बाद जदयू के ही विजय कुमार चौधरी को चार विभागों का जिम्मा मिला है। इनमें जल संसाधन, संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क और भवन निर्माण विभाग शामिल हैं।

    डा. दिलीप कुमार जायसवाल को उद्योग, अशोक चौधरी को ग्रामीण कार्य, लेशी सिंह को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण और मदन सहनी को समाज कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है।

    मो. जमा खान को अल्पसंख्यक, सुरेन्द्र मेहता को पशु एवं मत्स्य संसाधन, नारायण प्रसाद को आपदा प्रबंधन, रमा निषाद को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण और लखेन्द्र कुमार रोशन को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सात मंत्र‍ियों को दो-दो विभाग

    राज्य के सात मंत्रियों को दो-दो विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास व परिवहन, मंगल पांडेय को स्वास्थ्य व विधि, नितिन नवीन को पथ निर्माण व नगर विकास एवं आवास विभाग शामिल है।

    सुनील कुमार को शिक्षा व विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा, अरुण शंकर प्रसाद को पर्यटन व कला, संस्कृति एवं युवा, श्रेयसी सिंह को सूचना प्रावैधिकी एवं खेल और डा. प्रमोद कुमार को सहकारिता के साथ पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।  

     

    यह भी पढ़ें- नीतीश ने पहली बार छोड़ा गृह मंत्रालय; सम्राट को मिली कमान, पढ़ें क‍िस मंत्री को मिला कौन-सा विभाग?