Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar: 'जब राहुल-तेजस्वी का इतने से मन नहीं भरा तो...', मोदी का जिक्र कर ये क्या बोल गए नित्यानंद राय

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 07:29 PM (IST)

    केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कांग्रेस पर प्रधानमंत्री मोदी और उनकी माँ का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की जनता उन्हें सबक सिखाएगी। राय ने कांग्रेस और राजद पर अहंकार का आरोप लगाया और तेजस्वी यादव को बिहारियों के अपमान का ठेकेदार बताया। उन्होंने राहुल गांधी को तेजस्वी का मोहरा करार दिया।

    Hero Image
    राहुल-तेजस्वी ने फिर प्रधानमंत्री व उनकी मां का किया अपमान: नित्यानंद राय

    राज्य ब्यूरो, पटना। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कांग्रेस द्वारा एआई जेनरेटेड वीडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उनकी मां को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब जनता राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव को सुधार देगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राय ने कहा कि पहले घुसपैठियों बचाओ यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री एवं उनकी मांग को गाली गलौज किया गया जिसको लेकर बिहार की जनता में आक्रोश है और जब इतने से भी मन नहीं भरा तो एक बार फिर अपमानित करने का काम दोबारा प्रयास किया गया है। इससे साफ है कि कांग्रेस एवं राजद का अहंकार सिर चढ़कर बोल रहा है जिसका जवाब बिहार की 14 करोड़ जनता देगी।

    राय ने कहा कि बिहार की जनता अच्छे-अच्छे लोगों के गरुड़ को तोड़ देती है। राहुल गांधी अगर इतिहास को नहीं भूले हैं तो याद कीजिए कि किस तरह बिहार की जनता ने आपातकाल के विरुद्ध जननायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में जन आंदोलन पूरे देश का आंदोलन बन गया था और कांग्रेस को सत्ता उखाड़ फेका गया था।

    केंद्रीय मंत्री ने तेजस्वी यादव को भी धिक्कारते हुए कहा कि अगर थोड़ा भी मान, सम्मान एवं मर्यादा होता तो कांग्रेस की केरल इकाई ने जिस तरह बिहार के लोगों को गाली देने का काम किया था उसी दिन तेजस्वी यादव को कांग्रेस के साथ अपने गठबंधन को तोड़ लेना चाहिए था, लेकिन ऐसा ना करके तेजस्वी यादव ने यह दिखा दिया कि बिहार का मान सम्मान उनके लिए कोई मायने नहीं रखता। 

    राय ने कहा, सच्चाई यह है कि बिहारियों को अपमानित करने का ठेका तेजस्वी यादव ने ही ले रखा है और राहुल गांधी, तेजस्वी यादव के मोहरे हैं।

    बिहार में एनडीए की लहर देख कांग्रेस के नेता हताशा के चरम पर : संजय झा

    दूसरी ओर, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने शुक्रवार को कहा कि बिहार में एनडीए की प्रचंड लहर को देखने के बाद कांग्रेस के नेता हताशा के चरम पर पहुंच गए हैं। खबरों में बने रहने के लिए उन्हें सिर्फ एक तरीका सूझ रहा है-देश के प्रधानमंत्री और उनकी माताजी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करो।

    संजय झा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माताजी का एआई से तैयार वीडियो शेयर करना अत्यंत ही नीच हरकत है। ऐसा करके कांग्रेस ने साबित कर दिया कि दरभंगा में उसके मंच से प्रधानमंत्री की माताजी को गाली देना उसकी सोची-समझी रणनीति का हिस्सा था। यह किसी एक मां का नहीं, हर मां और महिला का अपमान है।

    उन्होंने आगे लिखा- यह धर्म-संस्कृति और ज्ञान की पावन भूमि बिहार है। यहां की जागरूक जनता कांग्रेस की नीच हरकतों का ऐसा करारा जवाब देगी, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मुक्त बिहार तय है।