Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सहारनपुर एनकाउंटर में ढेर हुआ 1.25 लाख का बिहार का कुख्यात  इनामी ललन सिंह, सात हत्याओं और कैश वैन लूट का था आरोप

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 10:25 PM (IST)

    कुख्यात अपराधी ललन सिंह सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। वह पटना के पीएनबी कैश वैन लूटकांड और सात हत्याओं सहित कई संगीन वारदातों में वांछित था ...और पढ़ें

    पीएनबी कैश वैन लूटकांड का था मुख्य आरोपित

    पीएनबी कैश वैन लूटकांड का था मुख्य आरोपित

    HighLights

    1. सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात ललन सिंह मारा गया।

    2. पटना के पीएनबी कैश वैन लूटकांड का मुख्य आरोपी था।

    3. सात हत्याओं सहित कई संगीन वारदातों में वांछित था।

    जागरण संवाददाता, पटना। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात अपराधी ललन सिंह बिहार और यूपी पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ था। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर (मोहिउद्दीननगर) का रहने वाला ललन कई संगीन वारदातों में वांछित था।

    पीएनबी कैश वैन लूटकांड का था मुख्य आरोपित

    ललन सिंह वर्ष 2017 में पटना के बेलछी में हुए बहुचर्चित पीएनबी कैश वैन लूटकांड का मुख्य आरोपित था। इस वारदात में उसने अपने गैंग के साथ मिलकर 60 लाख रुपये लूटे थे।

    घटना के दौरान दो सुरक्षा गार्ड योगेश्वर पासवान और सुरेश सिंह तथा चालक अजीत यादव की हत्या कर दी गई थी।

    छापेमारी में बरामद हुए थे 45 लाख रुपये

    घटना के बाद पटना पुलिस ने छापेमारी कर ललन सिंह, उसके भाई और पिता को गिरफ्तार किया था।

    पुलिस ने उनके पास से 45 लाख रुपये भी बरामद किए थे। बाद में जेल से छूटने के बाद वह फिर से अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया।

    भाइयों के साथ मिलकर कई वारदातों को दिया अंजाम

    ललन ने अपने भाइयों मनीष और रजनीश के साथ मिलकर बिहार और यूपी में कई गंभीर अपराध किए। इस गिरोह पर दो सब-इंस्पेक्टर, एक बैंक कैशियर और एक सुरक्षा गार्ड समेत कुल सात लोगों की हत्या का आरोप था।

    2025 में मारे गए थे दोनों भाई

    वाराणसी में दारोगा अजय यादव की हत्या कर सरकारी पिस्टल लूटने के मामले में वर्ष 2025 में यूपी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान उसके दोनों भाइयों को मार गिराया था। हालांकि उस समय ललन सिंह फरार होने में सफल रहा था।

    खबरें और भी

    1.25 लाख का इनाम कर रखा था घोषित

    यूपी पुलिस ने ललन सिंह पर 1.25 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उसकी तलाश में लगातार अभियान चलाया जा रहा था।

    पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर

    21-22 जून को सहारनपुर के सरसावा-नकुड़ मार्ग पर घेराबंदी के दौरान ललन सिंह ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

    जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके मारे जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।