Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में चलती कार बनी आग का गोला, रास्ते से गुजर रहे DSP ने बुलाई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 11:56 PM (IST)

    पटना के नेहरू पथ फ्लाईओवर पर एक चलती कार में आग लग गई। शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में पिलर नंबर 25 के पास हुई इस घटना में कार सवार सभी लोग समय रहते सुरक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    बिहार में चलती कार बनी आग का गोला। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, पटना। शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के नेहरू पथ फ्लाईओवर के पिलर नंबर 25 के पास गुरुवार की रात चलती कार में आग लग गई। हालांकि, इसके पूर्व ही गंध आने पर कार रोककर उसमें सवार सभी लोग बाहर आ चुके थे।इसके कुछ मिनट बाद ही कार आग का गोला बन गई।

    इसी बीच वहां से डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद गुजर रहे थे। उन्होंने मौके से वायरलेस फ्लैश किया। इसके बाद दमकल की गाड़ी और स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 30 मिनट बाद आग पर काबू पा लिया गया।

    शास्त्रीनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि कार के मालिक की पहचान की जा रही है। काम में आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की छानबीन की जा रही है।

    प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो रात करीब साढ़े नौ बजे रूपसपुर की ओर से एक यूपी नंबर की कार इनकम टैक्स की ओर आ रही थी। नेहरू पथ फ्लाइओवर से जैसे ही कार नीचे उतरी उसमें आग लग गई।

    बताया जा रहा है कि सौ मीटर पहले से ही कार से धुंआ निकल रहा था। कार में सवार लोगों को जब कुछ जलने की गंध मिली तब वह कार सवार साइड में रोक उतर कर देखने के लिए आगे बढ़े। तभी आग की लपट उठने लगी।

    कार में सीएनजी सिलेंडर होने की वजह से कार सवार दूर हट गए थे। पुलिस अब वाहन मालिक के बारे में जानकारी जुटा रही है। अभी आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। शार्ट सर्किट से आग लगने की भी आशंका जताई जा रही है।

    पूर्व में भी कार में लग चुकी है आग

    दिसंबर 2025 में जेपी गंगा पथ एक डॉक्टर की कार में चलते समय अचानक आग लग गई थी। दिसंबर माह में ही राजा बाजार में एक खड़ी कार में अचानक आग लग गई, जिससे पास खड़ी चार बाइक और साइकिल जल गई थी।

    बीते जनवरी माह में एयरपोर्ट के पास खड़ी कार में आग लग गई थी, जिसे कर्मियों ने समय रहते बुझा दिया था। दिसंबर गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुलिस कालोनी में एक अपार्टमेंट की पार्किंग में गाड़ियां खड़ी कार में आग लग गई थी।

    एक माह पूर्व रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में एक कार में आग लग गई थी। इसके पूर्व दीघा में जेपी सेतु के पास नई कार में आग लग गई थी। हालांकि इन सभी घटनाओं में कार सवार सुरक्षित बाहर निकल गए थे।