पटना में दिनदहाड़े गला काटकर हत्या, 23 सेकेंड में 10 वार, CCTV में कैद वारदात
पटना सिटी के विवेकानंद कॉलोनी में गुरुवार सुबह 70 वर्षीय मोहम्मद रईस की चापड़ से गला काटकर हत्या कर दी गई। मृतक की बेटी ने अपने चचेरे भाई मोहम्मद अयाज ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, पटना सिटी(पटना)। पटना सिटी में गुरुवार सुबह करीब पौने 11 बजे दिनदहाड़े हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई। मोहम्मद रईस किसी काम से घर से बाहर निकले थे। CCTV फुटेज में वह सड़क पर जाते दिखाई दे रहे हैं। कुछ ही देर बाद आरोपी मोहम्मद अयाज भी वहां पहुंचता है। साथ चलते-चलते किया जानलेवा वार फुटेज में दिखता है कि अयाज रईस के साथ चलने लगता है। दोनों करीब 17 कदम ही चले थे कि अयाज ने चाकू निकाल लिया। अचानक उसने रईस की गर्दन पर हमला कर दिया। हमले से रईस एक पोल के पास गिर पड़े।
23 सेकेंड में 10 से ज्यादा वार
गिरने के बाद भी अयाज नहीं रुका और ताबड़तोड़ चाकू चलाता रहा। करीब 23 सेकेंड के भीतर उसने 10 से ज्यादा वार किए। इस दौरान आसपास लोग आते-जाते दिख रहे हैं।
लेकिन किसी ने आरोपी को रोकने की कोशिश नहीं की।
हत्या के बाद बाल सेट कर निकला
वारदात को अंजाम देने के बाद अयाज ने बाल ठीक किए। उसने चाकू पर लगा खून झटका। फिर वह आराम से घटनास्थल से निकल गया। लोग पूरी घटना देखते रहे, पर मदद को आगे नहीं आए।
भाई ने कहा- किसी से दुश्मनी नहीं
मोहम्मद रईस के चचेरे भाई मोहम्मद रियाज ने कहा कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने बताया कि रईस का किसी से विवाद भी नहीं था। परिवार इस घटना से सदमे में है।
हत्या के पीछे की वजह को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
भांजे ने किया मामा का कत्ल
पुलिस के अनुसार आरोपी मोहम्मद अयाज, रईस का रिश्ते में भांजा है। 26 वर्षीय अयाज को चौक थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया है।
पत्नी के टॉर्चर का लगाया आरोप
अयाज ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी को मामा के परिवार द्वारा परेशान किया जाता था। उसने आरोप लगाया कि पत्नी को टॉर्चर किया जाता था। इसी बात से नाराज होकर उसने हत्या की साजिश रची। बदला लेने की नीयत से उसने वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने पारिवारिक विवाद बताया कारण
पटना सिटी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी-2 डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। प्राथमिक जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।