Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटना में नाश्ता बनाते समय गैस रिसाव से घर में लगी भीषण आग, मां और दो बच्चे गंभीर रूप से झुलसे

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 11:46 PM (IST)

    पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के खास महल में नाश्ता बनाते समय गैस रिसाव से आग लग गई। इस घटना में मां पूनम देवी और उनके दो बच्चे, 14 वर्षीय सन्नी और 11 ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    एआई जेनरेटेड तस्वीर

    जागरण संवाददाता, पटना। जक्कनपुर थाना क्षेत्र के खास महल इलाके में गुरुवार को नाश्ता बनाने के दौरान गैस लीक होने से चूल्हे में लगी आग ने पूरे कमरे को चपेट में ले लिया। आसपास के लोग फायर कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए खुद ही आग बुझाने में जुट गए। 

    आग की चपेट में आने से मां पूनम देवी, 14 वर्षीय बेटा सन्नी कुमार और 11 साल की बेटी अंजनी झुलस गए। तीनों को आनन-फानन निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि, दमकल के पहुंचने के पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू कर लिया था।

    दरवाजे पर आग फैलने से कमरे में फंस गई मां और बच्चे

    खास महल रोड संख्या-दो में एक मंजिला मकान है। इसमें एक कतार में कई कमरे बने हैं। हर कमरे में अलग अलग परिवार रहता है। इसी में एक कमरे में जहानाबाद के घोसी निवासी राजेश कुमार परिवार के साथ रहते है। परिवार में पत्नी और दोनों बच्चे हैं। वह खुद आटो चलाने का काम करते हैं। 

    घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है, जब पूनम देवी बच्चों के लिए नाश्ता तैयार कर रही थी। कमरे में ही दरवाजे के पास गैस चूल्हा पर नाश्ता पका रही तभी गैस लीक होने से चूल्हे में आग लग गई। दरवाजे के पास ही आग लगने और धुआं भरने से मां, बेटा और बेटी कमरे में ही फंस गए। 

    चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों से गैस सिलिंडर को बाहर निकाल तीनों को बाहर निकाला। आग से कमरे के अधिकांश सामान जल चुके हैं। सन्नी दसवीं और अंजनी आठवी की छात्रा हैं। बताया जा रहा है कि राजेश सुबह पांच बजे ही आटो लेकर निकल गए थे। सुबह सन्नी को कोचिंग जाना था और अंजनी स्कूल जाने वाली थी।

    जैसे ही सूचना मिली दमकल गाड़ी को मौके पर भेजी गई। पहुंचने तक तक आग बुझ चुकी थी। प्रारंभिक जांच में गैस लीक होने की बात सामने आ रही है। -इंद्रजीत कुमार, सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी, कंकड़बाग