Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटना में रसोई गैस की किल्लत से मिलेगी राहत, शुक्रवार को पहुंचेगी 9800 सिलिंडरों की खेप

    Updated: Thu, 12 Mar 2026 10:34 PM (IST)

    राजधानी पटना में रसोई गैस की किल्लत से जल्द राहत मिलेगी। शुक्रवार को 9800 से अधिक घरेलू गैस सिलिंडर शहर के वितरकों को मिलने की उम्मीद है। इससे पिछले क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रसोई गैस की किल्लत से मिलेगी राहत

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी में बीते कई दिनों से चल रही रसोई गैस की किल्लत के बीच शुक्रवार को स्थिति में कुछ राहत मिलने की संभावना है। विभिन्न गैस एजेंसियों के अनुसार शुक्रवार को करीब 9800 से अधिक घरेलू गैस सिलिंडर शहर के अलग-अलग वितरकों को मिलने की उम्मीद है। इससे पिछले कई दिनों से बने बैकलॉग को कम करने में मदद मिल सकती है। 

    इंडियन ऑयल के पटना पश्चिमी इलाके से जुड़ी एजेंसियों का गुरुवार की रात सिलिंडर ट्रकों में लोड होने की बात कही गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोही इंडेन, दीप गंगा, इंद्र प्रभा इंटरप्राइजेज, जयश्री इंटरप्राइजेज, किनारी इंडेन ग्रामीण वितरक, मगध इंटरप्राइजेज, मसौढ़ी इंडेन को गैस की खेप मिलने वाली है।

    कई वितरकों को गैस की खेप मिलने वाली है

    इसके अलावा पाटलिप्राम इंडेन, प्रसाद इंडेन सर्विस, पुनीत नयन इंटरप्राइजेज, आर वी इंटरप्राइजेज, राजधानी इंटरप्राइजेज, सेफवे गैस एजेंसी, साईं स्नेह इंडेन, सत्य गैस सर्विस, शहीद गणेश इंडेन, श्रीधर साई इंडेन, सिमाली इंडेन, यूनाइटेड इंटरप्राइजेज और वैभव इंडेन समेत कई वितरकों को गैस की खेप मिलने वाली है। 

    जानकारी के अनुसार, साईं स्नेह इंडेन और श्रीधर साई इंडेन को करीब 560-560 सिलिंडर, जबकि इंद्र प्रभा इंटरप्राइजेज को करीब 525 सिलिंडर मिलने की संभावना है। इसके अलावा कई एजेंसियों को 360 से 450 सिलिंडर तक की आपूर्ति होने का अनुमान है। वितरकों का कहना है कि पिछले सप्ताह सर्वर समस्या और आपूर्ति में देरी के कारण 7 से 8 दिनों का बैकलाग बन गया था। इस कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की बुकिंग लंबित है। 

    लंबित बुकिंग को पूरा करने में लगाया जाएगा

    शुक्रवार को आने वाली खेप का बड़ा हिस्सा इन्हीं लंबित बुकिंग को पूरा करने में लगाया जाएगा। एजेंसी संचालकों के अनुसार कई जगहों पर उपभोक्ताओं की भीड़ और घबराहट में बार-बार बुकिंग कराने से भी दबाव बढ़ गया था। अब लगातार आपूर्ति मिलने पर वितरण व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है। 

    हालांकि वितरकों ने यह भी कहा कि यदि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह नियमित आपूर्ति मिलती रही तो ही पूरी तरह स्थिति सामान्य हो पाएगी। फिलहाल एजेंसियां प्राथमिकता के आधार पर पुराने बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही हैं।