पटना के होटल-रेस्तरां में छापामारी, घरेलू गैस सिलिंडर का इस्तेमाल करने में 4 के खिलाफ FIR और 3 सील
राजधानी पटना में घरेलू एलपीजी गैस के व्यावसायिक दुरुपयोग पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर होटल, ढाबों और व्यावसायिक प् ...और पढ़ें

राजधानी में होटल-रेस्तरां पर ताबड़तोड़ छापामारी शुरू
जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी में होटल-रेस्तरां पर ताबड़तोड़ छापामारी शुरू हो गई है। पटना में घरेलू एलपीजी गैस के दुरुपयोग को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर विभिन्न इलाकों में होटल, ढाबों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर लगातार छापामारी की जा रही है।

चार प्रतिष्ठानों पर प्राथमिकी, तीन किए गए सील
जांच के दौरान चार प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस के अवैध उपयोग के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। वहीं तीन प्रतिष्ठानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है।

प्रशासन पूरी तरह सतर्क, सख्त कार्रवाई के निर्देश
जिलाधिकारी, पटना ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि घरेलू एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार के दुरुपयोग की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सेक्टर और जोनल दंडाधिकारियों की सघन जांच
घरेलू गैस के दुरुपयोग को रोकने के लिए सेक्टर, जोनल और सुपर जोनल दंडाधिकारियों को तैनात किया गया है। ये अधिकारी लगातार होटल, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच कर रहे हैं।

बाढ़ में नीलम किचन पर कार्रवाई
अनुमंडल पदाधिकारी, बाढ़ द्वारा की गई जांच में नीलम किचन में घरेलू गैस के उपयोग का मामला सामने आया। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रतिष्ठान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

गैस सिलिंडर की जमाखोरी पर भी केस दर्ज
एक अन्य मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ गैस सिलिंडर की जमाखोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रशासन ने इसे गंभीर उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की है।

कंकड़बाग के डाउन टाउन कैफे पर सीलिंग
अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर की जांच में कंकड़बाग स्थित डाउन टाउन कैफे में घरेलू गैस का उपयोग पाया गया। कार्रवाई करते हुए परिसर को तुरंत सील कर दिया गया और केस दर्ज किया जा रहा है।

दानापुर में स्वाद सरोवर रेस्टोरेंट पर कार्रवाई
अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर की जांच में स्वाद सरोवर रेस्टोरेंट में भी घरेलू गैस का उपयोग सामने आया। प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से प्रतिष्ठान को सील कर दिया और प्राथमिकी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर सख्त निगरानी जारी
प्रशासन ने साफ किया है कि घरेलू एलपीजी गैस का व्यावसायिक उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। आगे भी ऐसे मामलों में लगातार छापामारी और कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।