Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'कनपटी पर कट्टा', 'धमाके' और 'पाकिस्तान' का जिक्र; बिहार में पीएम मोदी का RJD और कांग्रेस पर बड़ा हमला

    Updated: Sun, 02 Nov 2025 05:16 PM (IST)

    बिहार में चुनावी माहौल गरमा गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने औरंगाबाद और नवादा में जनसभाएं कीं। उन्होंने राजद-कांग्रेस गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि राजद ने कांग्रेस से बंदूक की नोक पर मुख्यमंत्री पद छीना। उन्होंने आंतरिक कलह और सत्ता के खेल का भी जिक्र किया। मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और पाकिस्तान का संदर्भ दिया।

    Hero Image

    पीएम मोदी ने साधा निशाना। (जागरण)

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में पहले चरण के चुनाव में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। राजनीतिक पार्टियों के बड़े नेता चुनाव प्रचार में पूरी तरह रम चुके हैं और जनता को अपने पक्ष में लुभाने में लगे हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बिहार में थे। पीएम मोदी ने आर और नवादा में आज जनसभाएं की और इस दौरान राजद-कांग्रेस महागठबंधन पर जमकर निशाना साधते हुए माहौल गरमा दिया।

    अपने संबोधन में पीएम मोदी ने विपक्ष पर 'राजनीतिक गुंडागर्दी' का आरोप लगाया और दावा किया कि राजद ने बंदूक की नोक पर कांग्रेस से मुख्यमंत्री का पद 'छीन' लिया है।

    पीएम मोदी ने कहा कि आरजेडी ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार के 'बंद कमरे' में राज्य में चुनाव से कुछ दिन पहले ही सत्ता का खेल शुरू हो गया।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती थी कि राजद का कोई नेता मुख्यमंत्री बने, लेकिन राजद ने यह मौका हाथ से जाने नहीं दिया। उन्होंने बंदूक की नोक पर जबरन घोषणा करवा ली। पीएम की इस बात पर वहां उपस्थित भीड़ ने जमकर तालियां बजाईं।

    आंतरिक लड़ाई में उलझे राजद और कांग्रेस

    पीएम ने अपने भाषण के दौरान बताया कि राजद और कांग्रेस आंतरिक लड़ाई में उलझे हुए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपको एक अंदर की बात बताने जा रहा हूं। कांग्रेस और राजद में घमासान मचा हुआ है और ऐसा लगता है चुनाव के बाद, ये एक-दूसरे का सर फोड़ देंगे।

    पीएम मोदी ने कहा कि यहां एक जंगलराज के युवराज हैं, उन्हें लगता है कि कांग्रेस के युवराज की पैदल यात्रा ने उन्हें ही पैदल कर दिया है।

    सोचिए, जंगलराज के युवराज को पैदल तो किया ही, सीएम पद के नाम पर कांग्रेस ने हामी तक नहीं भरी। इसके बाद आरजेडी ने भी कांग्रेस को सबक सिखाने की ठानी और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ ही अपना उम्मीदवार उतार दिया। आजकल ये दोनों दल एक-दूसरे के बाल नोचने में लगे हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी का 'पाकिस्तान संदर्भ'

    पीएम ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र करते हुए चुटकी ली कि जब पाकिस्तान पर हमले हो रहे थे, तो कांग्रेस के शाही परिवार की नींद उड़ गई थी। पीएम मोदी ने कहा कि धमाके पाकिस्तान में हो रहे थे, कांग्रेस के 'शाही परिवार' की नींद उड़ जाती थी।

    यह भी पढ़ें- SIR के विरोध पर छलका CEC ज्ञानेश कुमार का दर्द, कविता से कसा तंज